बॉलीवुड

Jawan: रिलीज से 1 दिन पहले बॉयकॉट गैंग के हत्थे चढ़ी 'जवान', शाहरुख खान की इस बात पर फूटा लोगों का गुस्सा

Shah Rukh Khan Jawan Boycott On Twitter: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी धमाकेदार मूवी 'जवान' के जरिए पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मूवी की रिलीज में कुछ ही पल बाकी रह गए हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रिलीज से एक दिन पहले शाहरुख खान की 'जवान' ट्विटर पर बॉयकॉट हो रही है।

Image

बॉयकॉट गैंग के हत्थे चढ़ी 'जवान'

Shah Rukh Khan Jawan Boycott On Twitter: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' को लेकर बड़े पैमाने पर एडवांस बुकिंग हो रही है, साथ ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट भी देखने लायक है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मूवी रिलीज से एक दिन पहले ही बॉयकॉट गैंग के हत्थे चढ़ गई है। शाहरुख खान की एक बात को लेकर लोगों ने 'जवान' मूवी को निशाना बना लिया है, साथ ही इसे ट्विटर पर जमकर बॉयकॉट कर रहे हैं।

'जवान' (Jawan) की रिलीज से पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ-साथ सुहाना खान भी नजर आईं। लेकिन शाहरुख खान की यह बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने 'जवान' को बॉयकॉट करते हुए लिखा, "हमारे मंदिर आपके स्टूडियो नहीं हैं, जहां आप प्रमोशन कर सकें। केवल रिलीज से पहले ही आपको हिंदू मंदिर क्यों याद आते हैं। इस चीज को बंद करो।"

शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) को लेकर लोगों का कहना है कि इसे उदय स्टालिन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। ऐसे में एक यूजर ने इसे बॉयकॉट करते हुए लिखा, "उदय स्टालिन को सबक सिखाने का सबसे बेहतर तरीका है कि 'जवान' मूवी का बहिष्कार किया जाए।" बता दें कि इन सबसे इतर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने भी शाहरुख खान की 'जवान' को बॉयकॉट किया। उनका कहना है कि सुशांत नहीं तो बॉलीवुड भी नहीं।

फैंस ने किया शाहरुख खान की 'जवान' को सपोर्ट

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) से पहले 'पठान' को भी जमकर बॉयकॉट किया गया था। लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। वहीं अब 'जवान' बॉयकॉट गैंग के हत्थे चढ़ गई है। हालांकि इन सबके बीच शाहरुख खान के फैंस ने 'जवान' को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article