टीवी मसाला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी चुप्पी, प्रोड्यूसर असित मोदी पर कसा तंज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 06:42 PM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक मेहता साहब का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने पहली बार शो को छोड़ने का कारण बताया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर निशाना साधा है।

Image

tmkoc (credit pic: instagram)

सोनी सब का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 14 सालों से टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रहा है। शो के हर कैरेक्टर अपनी फैन फॉलोइंग है। शो में जेठा भाई, भिड़े से लेकर तारक मेहता तक के किरदार को खूब पॉपुलैरिटी मिली। शो में दिलीप जोशी और शैलेश लोढ़ा बेहद पुराने दोस्त थे। शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने कुछ महीने पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था। शो में तारक मेहता का किरदार अब सचिन श्रॉफ निभाते हैं। शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने से फैंस काफी हैरान हो गए थे। अक्सर उनसे पूछा जाता था कि अपने इस शो को क्यों छोड़ दिया। शैलेश लोढ़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने तारक मेहता से अलविदा क्यों लिया था।

शैलेश ने कहा, मैं किसी का भी नाम नहीं लेना चाहता हूं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि मैं प्रोड्यूसर से खुश नहीं था। कोई भी प्रोड्यूसर मेरे टैलेंट से बड़ा नहीं है। एक्टर ने कहा किसी भी पब्लिसर या ओनर को याद रखना चाहिए कि कलाकार की मेहनत की वजह से ही वो पैसे कमाता है। कभी भी प्रोड्यूसर को खुद को किसी कलाकार से बड़ा नहीं समझना चाहिए।

शैलेश लोढ़ा ने बताया तारक मेहता छोड़ने का कारण

शैलेश ने आगे कहा कि हमारे देश में लेखक से ज्यादा पब्लिशर को महत्व मिलता है, जबकि वो लेखक के लेखन से पैसे कमाता हैं। अगर कोई खुद को कलाकार से बड़ा मानता है तो हमें बतौर आर्टिस्ट आवाज उठानी चाहिए। मैं उन्हीं टैलेंटेड कलाकार में से एक हूं जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता हैं। कोई भी प्रोड्यूसर बस एक बिजनेसमैन होता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। अगर कोई बिजनेसमैन खुद को किसी एक्टर या कवि से बड़ा मानेगा तो मैं उसका विरोध करूंगा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को असित मोदी प्रोड्यूस करते हैं। असित मोदी के शो को कई कलाकार छोड़ कर जा चुका है। शो में आज भी फैंस दिशा वकानी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article