टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पूरी तरह ठीक हैं ‘दयाबेन’! कैंसर की खबरों को भाई मयूर वकानी ने बताया बकवास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:29 PM IST

Disha Vakani Cancer Reports: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी के कैंसर से पीड़ित होने की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि अब इन अफवाहों के बाद दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी का बयान सामने आ गया है।

Image

दिशा वकानी और मयूर वकानी

KEY HIGHLIGHTS
  • दिशा वकानी के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।
  • दिशा को कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी।
  • अब इस पर दिशा के भाई की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन के फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दयाबेन के वापस आने की चर्चा के बीच हाल ही में यह खबरें सामने आ रही थी कि दिशा वकानी गले के कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि अब खुद दयाबेन के भाई ‘सुंदर’ उर्फ मयूर वकानी (Mahur Vakani) ने दिशा को कैंसर होने की खबरों को खारिज कर दिया है।

सुंदर वीरा ने दी अच्छी खबर

ईटाइम्स टीवी को दिशा के भाई मयूर वकानी ने बताया है कि दिशा को कैंसर होने की खबरें बकवास हैं। मयूर वकानी ने ईटाइम्स टीवी को बताया, ‘इस तरह की अफवाहें मीडिया में घूमती रहती हैं और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह बिलकुल स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार का कैंसर नहीं है। हर दिन हमें उनके बारे में फालतू की अफवाह सुनने को मिलती हैं लेकिन फैंस को इनमें से किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए।’

सीरियल के इस कलाकार ने भी की पुष्टि

जो रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभा रही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा, ‘मैं दिशा के साथ लगातार संपर्क में हूं और मुझे नहीं लगता कि यह सच है। अगर ऐसा कुछ होता तो पता चल जाता। मैंने उनसे कुछ समय पहले ही बात की थी। वह बिल्कुल ठीक लग रही थी। मुझे लगता है कि ये सिर्फ अफवाह हैं।’

बता दें कि दिशा वकानी, दयाबेन के नाम से जानी जाती है। वह टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। अभिनेत्री दिशा वकानी ने साल 2017 में शो से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने प्रेगनेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था। जिसके बाद से ही पिछले दो-तीन साल से मीडिया में भी उनकी वापसी की खबरें आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article