टीवी मसाला

पैसों की तंगी से जूझ रही हैं Charu Asopa, बिजनेस भी हुआ ठप्प? व्लॉग में छलका दर्द

Charu Asopa Open Up On Financial Struggle: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चारू असोपा ने हाल ही में अपने व्लॉग में वित्तीय संकट के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह पैसों की तंगी से जूझ रही हैं।

Image

Charu Asopa को हुई पैसों की तंगी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Charu Asopa Open Up On Financial Struggle: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। चारू असोपा भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। चारू असोपा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मेरे अंगने में' जैसे हिट शोज तो किये ही, साथ ही कपड़ों के बिजनेस में भी हाथ आजमाया। लेकिन हाल ही में चारू असोपा ने व्लॉग साझा कर बताया कि वह पैसों की तंगी से जूझ रही हैं। साथ ही उनका बिजनेस भी कुछ खास नहीं चल रहा है। चारू असोपा (Charu Asopa) ने लोगों से आग्रह किया कि वे उनकी स्थिति को समझें और यूं ही उन्हें जज बिल्कुल न करें। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "जियाना पर कोई पाबंदी नहीं...", बेटी को दादा-दादी से नहीं मिलने देती Charu Asopa? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

    चारू असोपा (Charu Asopa) ने पैसों की तंगी पर बात करते हुए कहा, "किसी को दूसरे की जगह पर आकर भी सोचना चाहिए। मेरा बिजनेस इस वक्त अच्छा नहीं चल रहा है, पैसों से जुड़ी चीजें सही से मैनेज नहीं हो पा रही हैं, क्योंकि मैं जिंदगी में वित्तीय संकट से गुजर रही हूं। इसके अलावा मेरा बिजनेस सही नहीं चल रहा है, जबकि मेरे पास अभी कई जिम्मेदारियां हैं। मैं केवल पार्लर में बैठकर अपना मैनिक्योर, पेडिक्योर और हेयर वॉश नहीं करा सकती। मुझपर बहुत सी जिम्मेदारियां हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाएगी नागिन? Ekta Kapoor ने खास दिन पर कंफर्म की फिल्म, कौन होगी एक्ट्रेस?

      चारू असोपा (Charu Asopa) ने बेटी के प्रति जिम्मेदारियां बताते हुए कहा, "जियाना का स्कूल है, क्लास हैं और भी बहुत सारी चीजें हैं। जब आपके पास बच्चा होता है तो आप पर बहुत जिम्मेदारी होती है। आप केवल एक जगह बैठकर आराम नहीं कर सकते या जो चाहते हो वो नहीं कर सकते। ये ऐसे काम बिल्कुल नहीं करता। हो सकता है कि अगर मेरे पास अनगिनत पैसे होते तो मैं जो चाहती वो करती। लेकिन मुझे बाकी कई चीजों के बारे में सोचना होता है।" बता दें कि चारू असोपा ने 2021 में बेटी जियाना को जन्म दिया था। वहीं साल 2023 में चारू असोपा और राजीव सेन का तलाक हो गया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article