Sunil Pal makes fun of Kapil's Show: कॉमेडियन सुनील पॉल पिछले कुछ सालों से अपनी कॉमेडी के लिए कम बल्कि अपने बयानों के लिए ज्यादा चर्चा में रहते हैं। उनके मुंह से निकलने वाले शब्द लोगों को उनकी कॉमेडी से ज्यादा एंटरटेन करते हैं, जिस कारण उनकी क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल भी होती है। अब उनके ताजा इंटरव्यू की बात ही ले लीजिए, जिसमें वो कपिल शर्मा और उनके शो को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। सुनील पॉल ने कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो कमाल के आर्टिस्ट हैं लेकिन उनका शो लंगर की तरह है, जहां आधा पंजाब पड़ा रहता है। (इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: बड़े भाई की पीठ में फिर छुरा घोंपेगा कृष, अरमान-अभिरा को एक करेंगी बेटियां)
क्या कपिल शर्मा से चिढ़ते हैं सुनील पॉल?
कपिल शर्मा ने पिछले कुछ सालों में इतनी मेहनत की है कि वो इस दौर के सबसे महान कॉमेडियन बनकर उभरे हैं। सुनील पॉल से जब पूछा गया कि क्या वो कपिल शर्मा से चिढ़ते हैं तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। सुनील पॉल ने अपने इंटरव्यू में कहा, "मुझे कपिल शर्मा से कोई इश्यू नहीं है। मैं तो उनका बड़ा फैन हूं। कपिल पिछले 12 सालों से एक सफल शो चला रहे हैं। उन्होंने कमाल का काम किया है और वो अपने दोस्तों की मदद भी करते रहते हैं। वो इस दौर के सबसे ज्यादा रुपये लेने वाले कॉमेडियन हैं।" (इसे भी पढ़ें: Psycho Saiyaan: प्रमोशनल इवेंट पर तेजस्वी प्रकाश के नखरों ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी लगीं रोने)
सुनील पॉल ने उड़ाया कपिल के शो का मजाक
भले ही सुनील पॉल ने कपिल शर्मा के शो की कितनी भी तारीफ की हो लेकिन उसके साथ-साथ उनके शो का मजाक भी उड़ा दिया है। सुनील पॉल ने कहा है, "वो मुझे कई बार बोलता है कि मेरे सेट पर आया करो, मिला करो मुझसे। बहुत प्यार करता है वो मुझसे और मानता भी है। मैं तभी जाऊंगा जब उसको लगेगा सुनील पॉल के लिए सच में कोई काम है वरना उसके यहां तो लंगर रहता है। आधा पंजाब वहीं पर रहता है।" बताते चलें कि सुनील पॉल इंडस्ट्री में कपिल शर्मा के सीनियर हैं। सुनील पॉल उनसे पहले टीवी कॉमेडी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन जो मुकाम कपिल ने छुआ है, वो दूसरा कोई भी कॉमेडियन नहीं छू पाया है।
