टीवी मसाला

Psycho Saiyaan: प्रमोशनल इवेंट पर तेजस्वी प्रकाश के नखरों ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी लगीं रोने

Surbhi Chanda Cry At Psycho Saiyaan Set Due To Tejasswi Prakash: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जल्द ही 'साइको सैय्यां' में नजर आने वाली हैं, जो कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। लेकिन इसके प्रमोशनल इवेंट में तेजस्वी प्रकाश के नखरों से सुरभि चंदना रो पड़ीं। उन्होंने अपने को-स्टार्स को भी हताश कर दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Surbhi Chanda Cry At Psycho Saiyaan Set Due To Tejasswi Prakash: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तेजस्वी प्रकाश 'साइको सैय्यां' सीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी ये सीरीज 'एमएक्स प्लेयर' पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ अनुद सिंह ढाका, सुरभि चंदना और रवि किशन भी नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में 'साइको सैय्यां' के प्रमोशनल इवेंट पर अपने नखरों के कारण तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) विवादों में घिर गई हैं। उनके नखरों से को-स्टार्स तो परेशान हुए ही, वहीं टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को भी रोते हुए इवेंट से जाना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'साइको सैय्यां' के प्रमोशनल इवेंट के लिए तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), सुरभि चंदना और अनुद सिंह ढाका को सुबह बुलाया गया था। लेकिन जहां सुरभि चंदना और अनुद वक्त पर पहुंच गए तो वहीं तेजस्वी प्रकाश को लेकर कहा गया कि अपने वारड्रोब में दिक्कत होने के कारण वह देरी से आएंगी। डेढ़ घंटा बीतने के बाद भी तेजस्वी प्रकाश इवेंट पर नजर नहीं आईं। वहीं बाद में तेजस्वी प्रकाश और एमएक्स प्लेयर की टीम ने मीडिया को जानकारी दी कि 'नागिन 6' एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साथ इंटरव्यू नहीं देना चाहती हैं। हालांकि इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एक पत्रकार ने इस बारे में अपने एकाउंट पर लिखा, "हमें बाद में बताया कि वो जब तक इंटरव्यू के लिए वेन्यू पर नहीं पहुंचेंगी, जब तक सुरभि चंदना यहां से नहीं चली जाएंगी।"

रोते हुए निकलीं सुरभि चंदना

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के बारे में बात करते हुए एमएक्स प्लेयर की टीम ने कहा, "तेजस्वी और उनकी टीम को दो दिन पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया था। लेकिन तब उन्होंने कोई सवाल नहीं उठाया। लेकिन कुछ देर पहले ही हमारे सामने ये बात रखी गई है और इस चीज ने हमें ऐसी परेशानी में डाल दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते।" खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रकाश की शर्त के कारण सुरभि चंदना को इंटरव्यू करने के लिए कहा गया। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने अकेले ही इंटरव्यू देने का फैसला किया। लेकिन सुरभि चंदना एक ही इंटरव्यू के बाद प्रमोशनल इवेंट से निकल गईं और इस दौरान उनकी आंख में आंसू भी थे।

अनुद सिंह ढाका भी तेजस्वी प्रकाश के रवैये से हुए परेशान

सुरभि चंदना के अलावा अनुद सिंह ढाका भी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के रवैये से परेशान हुए। एक्टर प्रमोशनल इवेंट पर 11:30 बजे ही पहुंच गए थे। लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने लगातार इंटरव्यू देने का फैसला किया और लंच ब्रेक रद्द कर दिया। इसपर अनुद सिंह ढाका भी भड़क गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कोई बात नहीं, मैं यहीं बेहोश हो जाऊंगा। लेकिन हम काम जारी रखेंगे, क्योंकि हम सब यहां सिर्फ तेजस्वी के लिए ही तो हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article