Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 27 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। शो को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स लगातार कोशिशें कर रहे हैं। बीते दिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा के गैराज के सामने ही अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है, जिससे अभिरा उसे अपने घर के बाहर पनाह देती है। वहीं मुक्ति मायरा की मदद करती है। लेकिन सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अभिरा को फिर गलत समझेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को दूर रहने के लिए कहेगा। लेकिन वो उसकी मदद करने से पीछे नहीं हटेगी। अरमान की नजर अभिरा के गैराज पर पड़ेगी। लेकिन तभी वो उसकी और मुक्ति की फोटो देख लेगा और कहेगा कि जाहिर है कि ये वाणी ही होगी। अभिरा ने हमें छोड़कर वाणी को चुना और अपनी नई दुनिया बसा ली। उसने कस्टडी के पेपर्स भी भेजे। दूसरी ओर अभिरा भी अरमान के रवैये के कारण असमंजस में होगी।
मुक्ति को धन्यवाद कहेगी मायरा
मायरा मुक्ति से पूछेगी कि उसे कैसे पता चला कि वह स्कूल से निकाली गई है। इसपर मुक्ति बताएगी कि जिन लड़कियों के साथ वह पार्टी करने वाली थी, उन्हें गॉसिप करते हुए मुक्ति ने सुन लिया था। मायरा मुक्ति को धन्यवाद कहेगी। अगले दिन उसके लिए पानी गर्म करेगी और नाश्ता भी लाएगी। लेकिन मुक्ति को लगेगा कि ये उसकी मां ने किया है। हालांकि मायरा बताएगी कि ये उसने किया है और उसका थैंक्यू कहने का तरीका है।
अरमान की पीठ में छुरा घोंपेगा कृष
कृष किसी काम में लगा होगा। वो किसी से कॉल पर बात करेगा और कहेगा कि मैंने आपके लिए इतने दिनों से काम किया है, आप मुझे ऐसे नहीं छोड़ सकते। कृष तान्या के साथ भी काम करने से साफ इंकार कर देगा। तान्या के पूछने पर भी कृष कहेगा कि वो अरमान के किसी काम में उलझा हुआ है और उससे वफादारी नहीं तोड़ सकता। लेकिन असल में कृष अरमान के खिलाफ कुछ प्लान कर रहा होता है।
अभिरा-अरमान को एक करेंगी मुक्ति-मायरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा अपने पापा को कुकिंक कॉम्पिटीशन में भेजेगी। वो मुक्ति को सलाह देगी कि मेरे पापा अकेले जा रहे हैं, तो तू अपनी मां को वहां उनके साथ भेज सकती है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि कुकिंग कॉम्पिटीशन में अभिरा और अरमान की राहें फिर टकराएंगी।
