Parth Samthaan Confirms Seher Hone Ko Hai To Off Air: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'सहर होने को है' ने अपनी दमदार कहानी से टीआरपी में भी टॉप पर जगह बनाई थी। 'सहर होने को है' में पार्थ समथान और भाविका शर्मा की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा था। लेकिन हाल ही में "सहर होने को है' को लेकर बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो पर ताला लगने वाला है। इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद लीड एक्टर पार्थ समथान ने की है। पार्थ समथान ने वीडियो साझा कर 'सहर होने को है' से जुड़ी जानकारी फैंस से साझा की। उन्होंने शो के आखिरी एपिसोड से भी पर्दा उठाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल पर फिर बरसीं Mahhi Vij, नेशनल TV पर एक्ट्रेस को बताया 'घर तोड़ने वाली'
पार्थ समथान ने 'सहर होने को है' से जुड़ी यादों को लेकर कहा, "बहुत सारे पल बिताए हैं यहां, बहुत सारे लड़ाई-झगड़े हुए हैं।" पार्थ ने वीडियो में कहा कि शो उम्मीद से पहले ही बंद हो रहा है। एक्टर ने कहा, "ये इतनी जल्दी बंद होने वाला नहीं था। इसके पीछे कलर्स का हाथ बिल्कुल भी नहीं है।" पार्थ समथान ने वीडियो में आगे साझा किया कि वह ज्यादा दिन फैंस से दूर नहीं रहेंगे, क्योंकि उनकी झोली में पहले सी प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।
