एजुकेशन

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं के लिए मार्क्स डिवीजन, प्रैक्टिकल-थ्योरी और प्रोजेक्ट मार्क्स चेक करने के लिए डाउनलोड करें PDF

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी करने के बाद विषयों के आधार पर अंक विभाजन की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मार्क्स डिवीजन चेक करना जरूरी है।

Image

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं के लिए मार्क्स डिवीजन (Photo - AI/Newsroom Verified)

CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी करने के बाद विषयवार अंक विभाजन (Marks Bifurcation) को लेकर आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी इस विस्तृत विवरण के माध्यम से थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंकों का स्पष्ट ब्योरा सामने आ गया है। इस महत्वपूर्ण अपडेट से न केवल स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक सही समय पर अपलोड करने में मदद मिलेगी, बल्कि छात्रों को भी अपनी परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से करने का स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सकेगा। बता दें कि अंकों को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें थ्योरी पेपर, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क दोनों को शामिल किया गया है। छात्रों को सलाह है कि वह बोर्ड द्वारा जारी मार्क्स डिवीजन का सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं और सत्र का शेड्यूल

सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के आधार पर कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की ही थ्योरी परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की बात करें तो विंटर बाउंड स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 9 नवंबर यानी दिवाली के बाद से होगा और 19 दिसंबर तक चलेगी। जबकि रेगुलर स्कूलों में 1 जनवरी से 13 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संपन्न होने के तुरंत बाद थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC Graduate 2026 आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

सीबीएसई मार्क्स डिवीजन

कक्षा 10वीं

विषयों के नामथ्योरीप्रैक्टिकलप्रोजेक्टहिंदी कोर्स-A8020गणित8020गृह विज्ञान8020विज्ञान8020हिंदी कोर्स-B8020सामाजिक विज्ञान8020अंग्रेज़ी8020संस्कृत8020कंप्यूटर एप्लिकेशन5050बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी के तत्व7030कक्षा 12वीं

विषयथ्योरीप्रैक्टिकलप्रोजेक्टअंग्रेज़ी ऐच्छिक8020हिंदी ऐच्छिक8020संस्कृत ऐच्छिक8020इतिहास8020राजनीति विज्ञान8020भूगोल8020अर्थशास्त्र8020मनोविज्ञान7030समाजशास्त्र8020गणित8020भौतिक विज्ञान7030रसायन विज्ञान7030जीव विज्ञान7030जैव प्रौद्योगिकी7030शारीरिक शिक्षा7030व्यावसायिक अध्ययन8020लेखाशास्त्र8020गृह विज्ञान7030

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए क्या हैं नियम?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को हर विषय के साथ कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।इसके साथ ही आपको बता दें कि थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षाओं दोनों में ही अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।

मार्क्स बाइफरकेशन जारी करने का मुख्य उद्देश्य

बोर्ड द्वारा यह अंक विभाजन का सर्कुलर इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पिछले वर्षों में अंक अपलोड करते समय स्कूल कई बार गलतियां कर देते हैं। इस सर्कुलर के माध्यम से स्कूलों और छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अधिकतम अंकों की पूरी जानकारी मिल जाती है। छात्रों को यह भी पता रहता है कि थ्योरी परीक्षा के लिए कितना समय निर्धारित है, जिससे वे अपनी टाइम मैनेजमेंट की रणनीति बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी

छात्रों और स्कूलों के लिए जरूरी सुझाव

छात्र और विद्यालय सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्कुलर के साथ संलग्न विषयवार सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें क्लास, सब्जेक्ट कोड, सब्जेक्ट नेम, एक्सटर्नल एग्जामिनर की नियुक्ति और आंसर बुक के प्रकार जैसी सभी बारीक जानकारियां दी गई हैं। चूंकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत शीतकालीन सत्र के स्कूलों के लिए नवंबर से ही हो रही है, इसलिए छात्र अपने प्रैक्टिकल रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट फाइल्स और असाइनमेंट्स को समय से पहले ही पूरा कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article