टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'इमली' बनीं बिग बॉस-16 की तीसरी कंफर्म कंटेस्टेंट, सुंबुल तौकीर खान का सामने आया प्रोमो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 05:16 PM IST

Sumbul Touqeer Khan in bigg boss 16?: चैनल और मेकर्स धीरे-धीरे बिग बॉस 16 के नए कंटेस्टेंट के बारे में प्रोमो से हिंट दे रहे हैं। अब चैनल द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है।

Image

Sumbul Touqeer Khan

Photo : Twitter

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2022 से होने के लिए तैयार है। सलमान खान के रियलिटी शो का नया सीजन इसी शनिवार 9:30 बजे से ऑन-एयर होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा...। बिग बॉस 16 के प्रोमो जारी किए जा चुके हैं और लगातार इसे लेकर बज बनता जा रहा है। जैसे-जैसे बिग बॉस 16 के प्रीमियर की तारीख नजदीक आती रही है, चैनल और मेकर्स धीरे-धीरे बिग बॉस 16 के नए कंटेस्टेंट के बारे में प्रोमो से हिंट दे रहे हैं। अब चैनल द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसे देखने के बाद बिग बॉस-16 के तीसरे कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है।

क्या सुंबुल तौकीर हैं बिग बॉस 16 की नई कंटेस्टेंट?

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो की बात करें तो इसकी शुरुआत एक युवा लड़की से होती है, जिसका चेहरा सामने नहीं आया है। छोटे बालों में ये लड़की एक सॉफ्ट टॉय से खेलती नजर आ रही है और इसके बैकग्राउंड में एक गाना इमली का बूटा चल रहा है। वह गाने का इस्तेमाल करते हुए बिग बॉस से बात करती हैं। जैसे ही गाना जारी रहता है और बिग बॉस 16 की नई कंटेस्टेंट कहती हैं, 'इस जंगल के हम दो शेर'। लेकिन बिग बॉस करारा जवाब देते हुए कहते हैं कि वह सावा शेर हैं। बिग बॉस-16 का ये नया प्रोमो जाहिर कर रहा है कि सुंबुल तौकीर खान शो में आ रही हैं!

बिग बॉस 16 के घर में सुंबुल संग आएंगे फहमान खान?

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो यह बताया गया था कि बिग बॉस 16 के निर्माताओं द्वारा इमली स्टार सुंबुल तौकीर और फहमान खान दोनों से संपर्क किया गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रोमो से भी अभी पुष्टि नहीं की गई है। सुंबुल तौकीर के अलावा और भी बिग बॉस 16 के नए कंटेस्टेंट्स का प्रोमो जारी किया जा चुका है। अब यह देखा जाना बाकी है कि क्या सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो में फहमान खान भी सुंबुल में शामिल होंगे?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article