Shreya Kalra On Rishabh Jaiswal Rental Boyfriend: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) खत्म हो गया है और इस शो की ट्रॉफी को श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने अपने नाम कर लिया है, लेकिन शो में नजर आए कुछ कलाकार अब भी लाइमलाइट में हैं। श्रेया कालरा, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत लगातार अपने फैंस से कनेट हो रहे हैं। इतना ही नहीं, वह इंटरव्यू में लगातार शोज के बारे में बात कर रहे हैं। श्रेया कालरा भी लगातार फैंस के बीच एक्टिव हैं, लेकिन इन सबके बीच, श्रेया ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। अपने पोस्ट में श्रेया ने अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल (Rishabh Jaiswal) को रेंटल बॉयफ्रेंड कहा है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाएगी नागिन? Ekta Kapoor ने खास दिन पर कंफर्म की फिल्म, कौन होगी एक्ट्रेस?
श्रेया कालरा ने ऋषभ जायसवाल को क्यों कहा रेंटल बॉयफ्रेंड
लॉकअप 2 में श्रेया कालरा को सपोर्ट करने उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल आए थे। इस दौरान ऋषभ और योगेश रावत के बीच जमकर बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे के जमकर गालियां दीं। इसी दौरान योगेश ने ऋषभ ने के लिए रेंटल बॉयफ्रेंड शब्द का इस्तेमाल किया था। इस शब्द पर ऋषभ ने भी योगेश को करारा जवाब दिाय था, लेकिन अब योगेश रावत के इस कमेंट का जवाब श्रेया कालरा ने खुद किया है। श्रेया कालरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई, जो उनकी ऋषभ के साथ है। इस तस्वीर के साथ श्रेया ने लिखा, 'तुम्हारी याद आ रही हैं ऋषभ जायसवाल मेरे किराय के बॉयफ्रेंड।' इसके साथ ही श्रेया ने एक हार्ट इमोजी भी बनाया। श्रेया का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में जाने से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kunickaa Sadanand, भड़कते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब
