टीवी मसाला

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में जाने से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kunickaa Sadanand, भड़कते हुए दिया मुंहतोड़ जवाब

Kunickaa Sadanand JPSC-JSSC Protest: रविवार को कुनिका सदानंद JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में बैठे छात्रों का समर्थन करने रांची पहुंचीं। इस वजह से एक्ट्रेस ट्रोल हुईं, लेकिन कुनिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Image

Kunickaa Sadanand (photo credit- instagram)

Kunickaa Sadanand JPSC-JSSC Protest: झारखंड में काफी दिनों से भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सड़कों पर बैठे हैं। सोशल मीडिया पर इस प्रोटेस्ट को लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने भी भूख हड़ताड़ पर बैठे छात्रों का सपोर्ट किया। रविवार को कुनिका सदानंद रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध स्थल पहुंचीं। यहां पर एक्ट्रेस ने छात्रों से मुलाकात की, जिसके बाद अब एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने कुनिका के इस कदम को नाटक बताया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब दिया है। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: सालसा नाइट में अरमान-अभिरा की रोमांस से लगेगी आग, फटेंगी मायरा-मुक्ति की आंखें

    कुनिका सदानंद हुईं ट्रोल

    रविवार को कुनिका सदानंद ने सरकार से आग्रह किया कि स्टूडेंट्स की बात को सुनी जाए और इस समस्या का समाधान निकाला जाए, लेकिन कुनिका को X पर यूजर्स ने खरी खोटी सुनाई है। यूजर ने कुनिका को टारगेट करते हुए लिखा था, 'कुनिका के पास फिल्मों में कोई काम नहीं है, इसलिए चर्चा में बने रहने के लिए यह उनका नया नाटक है। भारत में, जब लोग अपनी जिंदगी में पूरी तरह नाकाम हो जाते हैं, तो वे दूसरों के मुद्दों को उठाने लगते हैं। CJP के नेता भी इसके उदाहरण हैं। इसे ही हिंदी में कहते हैं - बहती गंगा में हाथ धोना।' Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: सालसा नाइट में अरमान-अभिरा की रोमांस से लगेगी आग, फटेंगी मायरा-मुक्ति की आंखें

      कनिका सदानंद ने दिया ट्रोल को जवाब

      अब कुनिका सदानंद ने यूजर को इस बात का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'अबे बुद्धिहीन अंधभक्त, इसे देश सेवा कहते हैं, अंग्रेजी में इसे समाज को वापस देना कहा जाता है, यह हर नागरिक का कर्तव्य भी है कि वह अपने साथी नागरिकों के लिए बोलें, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी आवाज नहीं सुनी जा सकती। ओह, लेकिन श्री बुद्धिहीन इंसान, दिमाग से पागल अंधभक्त, कर्तव्य को तुम क्या समझोगे, जो राम का नहीं हुआ, वो देश का कैसा होगा।' अपने दूसरे पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे सोशल वर्क के बारे में भी थोड़ी रिसर्च करें, मैं पिछले 40 सालों से कम्युनिटी सर्विस कर रही हूं और अपनी आवाज उठा रही हूं। सिर्फ मेरे वैम्पायर रोल देखकर ही खुश न हों।' बता दें कि कुनिका सदानंद ने दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे स्टूडेंट्स का भी सपोर्ट किया था। वह यहां पर छात्रों से मिलने पहुंची थीं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article