टीवी मसाला

Shefali Jariwala को याद कर पराग त्यागी ने सिंबा और राम को बांधी राखी, एक्ट्रेस की गैर-मौजूदगी में निभाया फर्ज

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Ties Rakhi To Simba And Ram: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की गैर-मौजूदगी में उनके पति पराग त्यागी ने एक-एक फर्ज अदा किया। पराग त्यागी ने सिंबा और राम को राखी बांधी, जिससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम, पराग त्यागी इंस्टाग्राम

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Ties Rakhi To Simba And Ram: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने बीती 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी शेफाली जरीवाला अपने फैंस और परिवार की यादों में बसी हुई हैं। वहीं उनके पति पराग त्यागी भी उनकी यादें अक्सर फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। हर रक्षाबंधन पर शेफाली जरीवाला अपने पेट सिंबा और घर के बाकी सदस्यों को राखी बांधती थीं। लेकिन उनकी गैर-मौजूदगी में अब पराग त्यागी ने उनका ये फर्ज अदा किया। पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह शेफाली की तस्वीर के सामने सिंबा और राम को राखी बांधते नजर आए।

शेफाली जरीवाला को याद कर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने उनका एक-एक फर्ज बखूबी अदा किया। वीडियो में पराग त्यागी, शेफाली जरीवाला की तस्वीर के सामने पहले सिंबा को राखी बांधते नजर आए। वहीं उसके बाद पराग ने राम को भी राखी बांधी। इस वीडियो को साझा करते हुए पराग त्यागी ने कैप्शन में लिखा, "परी तुम हमेशा हमारे बेबी सिंबा और राम को राखी बांधती थी। मैं चाहता हूं कि तुम मेरे जरिए ये करो तो मैंने आज राखी सिंबा और राम को तुम्हारी तरफ से बांधी। अब से मैं तुम्हारे सारे फर्ज और काम करने वाला हूं। मैं तुम्हें आखिरी सांस तक प्यार करूंगा।"

पराग त्यागी (Parag Tyagi) का ये वीडियो देख फैंस भी भावुक हो गए। निशा रावल से लेकर जसवीर कौर जैसे कई सितारों ने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया। वहीं कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आज की इस पीढ़ी में पराग त्यागी जैसा पति मिलना बहुत मुश्किल है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाहेगुरु जी बहुत हिम्मत दे आपको, वो जहां हैं उनको वाहे गुरु जी बहुत अच्छी जगह दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article