टीवी मसाला

रक्षाबंधन पर हिंदुस्तानी भाऊ को याद आई राखी बहन Shefali Jariwala की याद, बोले- आज खुद ही राखी बांधी...

Hindustani Bhau Remembers Shefali Jariwala On Rakshabandhan: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को रक्षाबंधन के खास मौके पर हिंदुस्तानी भाऊ ने याद किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि आज मैंने अपनी कलाई पर राखी खुद से ही बांध ली। बता दें कि शेफाली हर साल उन्हें राखी बांधती थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- हिंदुस्तानी भाऊ इंस्टाग्राम, शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम

Hindustani Bhau Remembers Shefali Jariwala On Rakshabandhan: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहनों के लिए बेहद अनमोल त्यौहार होता है। इस त्यौहार को पूरे देश में आज खूब धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गलियों से लेकर बाजारों तक में रक्षाबंधन की जमकर रौनक देखने को मिल रही है। टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक में रक्षाबंधन की खूब धूम देखने को मिल रही है। लेकिन इस खास मौके पर हिंदुस्तानी भाऊ को अपनी राखी बहन शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की याद आ गई। उन्होंने एक्ट्रेस को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की और बताया कि आज उन्होंने अपनी कलाई पर खुद से ही राखी बांध ली।

हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के साथ फोटो भी शेयर की। जहां एक तस्वीर उनकी रक्षाबंधन से जुड़ी थी तो वहीं दूसरी तस्वीर एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार की है, जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली जरीवाला की अर्थी को कंधा देते नजर आए। इस वीडियो पर लिखा नजर आया, "राखी उसे बांधो जो आपकी आखिरी सांस तक आपका साथ दे।" वहीं इस वीडियो के कैप्शन में हिंदुस्तानी भाऊ ने लिखा, "रक्षाबंधन की शुभकामनाएं बेटा। आज मैंने खुद राखी बांधी तेरे नाम की। तेरी बहुत याद आ रही है।"

बता दें कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) मीडिया संग बात करते हुए रो पड़े थे। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि अब मुझे राखी कौन बांधेगा। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो शेफाली जरीवाला ने 'कांटा लगा' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन बीती 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। उनके निधन की वजह पहले कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। लेकिन बाद में ये भी खबर आई कि एक्ट्रेस का बीपी लो होना भी उनके निधन की वजह हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article