एजुकेशन

SSC ने जारी की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर-2 की एग्जाम सिटी स्लिप, जानें पेपर में कितने सवाल आएंगे

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर-2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

SSC SI City Intimation Slip 2025: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल में अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद वे परीक्षा शहर का विवरण और एडमिशन सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

इस भर्ती के जरिए कुल 3,073 पद भरे जाने हैं। उम्मीदवारों को चयन के लिए पेपर-1, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), पेपर-2 और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के जरिये होगा।

SSC SI Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप देख सकते हैं:

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर SSC SI Exam City Slip 2025 Link पर क्लिक करें।

3. लॉगिन पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी, उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

पेपर-2 में होंगे 160 सवाल

SSC SI Paper 2 में कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 320 अंकों का होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस यानी बहुविकल्पीय सवाल शामिल होंगे।

परीक्षा का विवरणजानकारी
परीक्षाSSC SI 2025 पेपर-2
कुल सवाल160
कुल अंक320
प्रश्नों का प्रकारऑब्जेक्टिव MCQ
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंक

प्रश्नपत्र में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सेक्शन दिए गए हैं। आयोग के अनुसार, पेपर-2 में हर गलत जवाब पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article