Avengers Doomsday Film Advance Booking Collection in India: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। दर्शकों की बेताबी को देखने के बाद निर्माताओं ने लगभग एक महीने पहले ही 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। 'एवेंजर्स डूम्सडे' की बुकिंग ओपनिंग होने के तुरंत बाद से फैन्स धड़ल्ले से इसकी टिकट बुक कर रहे हैं। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने एडवांस बुकिंग से केवल चार दिनों में भारत में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। अभी फिल्म को दस्तक देने में कई दिन बाकी है और यह ओपनिंग डे पर बड़े-बड़े रिकार्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, जानिए कैसे बुक करें अपनी पसंदीदा सीट)
इतने करोड़ पहुंची 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग
ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने शुरुआती चार दिनों में एडवांस बुकिंग से लगभग 34.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लाक सीट्स को हटाने के बाद यह आंकड़ा 28.65 करोड़ रुपये रह जाता है।
पहले दिन इतनी रही थी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग
निर्माताओं ने जब इस मूवी की एडवांस बुकिंग को ओपन किया तो यह पहले दिन का कलेक्शन 14.64 करोड़ रुपये रहा था। सबसे ज्यादा टिकट्स की बिक्री 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के रिलीज डे के लिए हुई हैं। इंग्लिश भाषा के लिए अब तक 13.98 करोड़ रुपये की टिकट सेल्स हुई हैं। हिंदी वर्जन के लिए 1.12 करोड़ रुपये, तमिल के लिए 29.79 लाख रुपये और तेलुगु के लिए 8.70 लाख रुपये की कमाई एडवांस बुकिंग से हुई है। आइए भारत में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दर्ज कराने वाली फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं ।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranveer Singh की 'Pralay' को लेकर Ananya Birla ने की भविष्यवाणी, जॉम्बी थ्रिलर के लिए कही ये बात)
इन 5 फिल्मों ने दर्ज कराई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग...
धुरंधर: द रिवेंज - 9.35 लाख टिकट्स हुई थीं सेल
बाहुबली 2 - 6.50 लाख टिकट्स हुई थीं सेल
जवान - 5.57 लाख टिकट्स हुई थीं सेल
पठान - 5.56 लाख टिकट्स हुई थीं सेल
स्त्री 2 - 4.40 लाख टिकट्स हुई थीं सेल
'एवेंजर्स: डूम्सडे' में होगी रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी
'एवेंजर्स: डूम्सडे' को बड़े परदे पर दर्शक इसलिए भी देखने को बेकरार हैं क्योंकि इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी होने जा रही है। इस मूवी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर को डॉक्टर डूम के रोल में देखा जाएगा। खास बात यह भी है कि जो और एंथनी रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में एवेंजर्स, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर यूनिवर्स के किरदारों को एक साथ लाया गया है। इस मूवी में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन, हेले एटवेल और टॉम हिडलेस्टन सहित कई एक्टर्स को अहम रोल में देखा जाएगा।
