टीवी मसाला

41 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं सायंतनी घोष? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Sayantani Ghosh Post: टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सायंतनी घोष को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस बीच उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सायंतनी घोष ने सच्चाई बताई है।

Image

pic credit- Sayantani Ghosh instagram

Sayantani Ghosh Post: टीवी की नागिन की जब भी बात होती है, सबसे पहला नाम सायंतनी घोष का ही आता है। 41 साल की सायंतनी घोष आज भी हर मामले में टीवी की सभी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बंगाली और टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। सायंतनी घोष ने साल 2021 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को जाना, परखा और फिर अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि सायंतनी घोष प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उन्हें मां बनने का सुख मिलने वाला है। इस खबर ने इंटरनेट पर तुरंत हलचल तेज कर दी। इस बीच टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सायंतनी घोष का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंट होने वाली बात पर चुप्पी तोड़ी है।

सायंतनी घोष ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की सारी अफवाहों को एक झटके में खत्म कर दिया है। सायंतनी घोष ने कहा, ' मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं हाल में एक इंटरव्यू में मुझसे पूछा गया कि क्या मैं मां बनने वाली हूं? और वजह सुनकर दिमाग घूम गया, सिर्फ इसलिए कि मैं आजकल ढीले-ढाले कपड़े पहन रही हूं। अरे भाई, सच में क्या बकवास है ये? इसे ही हम मॉडर्न और आगे की सोच वाला समाज कहते हैं? अभी भी सोच कितनी पुरानी है! औरतों के एम्पावरमेंट का इतना शोर मचाते हैं, लेकिन दो मिनट में जज करना और नतीजे निकालना नहीं भूलते। कितनी बड़ी विडंबना है। ये मेरी जिंदगी में आने वाली जजमेंट्स की लिस्ट में एक और पॉइंट जुड़ गया। इतनी दुखद और हास्यास्पद है। हम मजाक-मजाक में बातें करते हैं, लेकिन समझना चाहिए कि ऐसे घटिया कमेंट्स किसी को मानसिक तनाव में डाल सकते हैं, सेल्फ-डाउट में फंसा सकते हैं। अब तो जिम्मेदारी से बोलना सीख लो।'

सायंतनी घोष का फूटा गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने आगे कहा, सच्चाई ये है, मैं 41 साल की शादीशुदा औरत हूं। मुझे आरामदायक कपड़े पहनना पसंद है, बस। उम्र के साथ बॉडी बदली है, अब वैसी है जैसी है, इसमें शर्म की कोई बात नहीं। 20-30 की उम्र में जो दिखती थी, वो थी। अब जो हूं, वो हूं। तब भी खुद को अपनाया था, आज भी अपना रही हूं। तब कॉन्फिडेंट थी, आज भी हूं। बदलाव ही लाइफ का सबसे बड़ा सच है। , औरतों के लिए बायोलॉजिकल क्लॉक का दबाव हमेशा रहता है, फैमिली की उम्मीदें भी समझती हूं, लेकिन इतना बड़ा फैसला सिर्फ और सिर्फ उस इंसान का होना चाहिए। मां बनना बहुत खूबसूरत तोहफा है, मैं अपनी प्यारी भतीजी-भतीजों की गॉडमदर हूं। लेकिन एक हद के बाद लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करना सीखो यार जीने दो और जीने दो!

सायंतनी घोष का अपकमिंग टीवी शो

बताते चलें कि सायंतनी घोष जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। वो काफी समय से बड़े पर्दे पर दूर चल रही थी। हालांकि अब वो एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो सायंतनी घोष जल्द ही टीवी के आने वाले शो जगधात्री में माया का रोल निभाने वाली हैं। सायंतनी घोष के इस शो को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article