टीवी मसाला

Sana Makbul को हुई लिवर से जुड़ी ये गंभीर बीमारी, दर्द बयां कर बोलीं एक्ट्रेस- बस ट्रांसप्लांट न करना पड़े...

Sana Makbul Diagnosed With Liver Cirrhosis Reveals Herself: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल का बीते दिन जन्मदिन था। लेकिन बीते दिन ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सना मकबूल ने बताया कि वह हिम्मत से काम लेने की कोशिश कर रही हैं।

Image

सना मकबूल को हुई गंभीर बीमारी

Sana Makbul Diagnosed With Liver Cirrhosis Reveals Herself: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सना मकबूल ने टीवी के कई सीरियल्स में तो काम किया ही, साथ ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी भी अपने नाम की। बीते दिन सना मकबूल का जन्मदिन था, जिसपर फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। लेकिन हाल ही में सना मकबूल ने खुलासा किया है कि वह लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। सना मकबूल (Sana Makbul) ने बताया कि वह इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत से काम लेने की पूरी-पूरी कोशिश कर रही हैं।

सना मकबूल (Sana Makbul) ने अपनी बीमारी को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं कुछ वक्त से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हूं, लेकिन चीजें अभी ज्यादा कराब हो गई हैं। मेरा इम्यून सिस्टम मेरे लिवर पर बुरी तरह से हमला कर रहा है और अब मुझे लिवर सिरोसिस (ऐसी बीमारी, जिसमें लिवर बहुत हद तक खराब हो चाता है) हो चुका है। लेकिन इस वक्त मैं मजबूत हने की कोशिश कर रही हूं और आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही।"

सना मकबूल (Sana Makbul) ने बताया कि वह और डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट करने की जरूरत न पड़े। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैं और डॉक्टर वो हर चीज कर रहे हैं जो हम लिवर ट्रांसप्लांट से बचने के लिए कर सकते हैं। मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है, ये बहुत ही गंभीर और थकाने वाली है। कुछ दिन बहुत मुश्किल होते हैं, लेकिन मुझे अभी भी उम्मीद है। मैं लिवर ट्रांसप्लांट जैसी चीजों के बगैर ठीक होना चाहती हूं। ये आसान नहीं होने वाला, लेकिन मैं इतनी जल्दी हार मानने के लिए भी तैयार नहीं हूं। कुछ दिन मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन हर रोज मैं कोशिश करती हूं। जैसे कि कहते हैं, ठीक होना एक सफर है और मैं इस चीज को सीख रही हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article