टीवी मसाला

Exclusive: सना मकबूल ने बॉयफ्रेंड की खिल्ली उड़ाने पर अरमान को लिया आड़े हाथों, चंद बातों से कराया मुंह बंद

Sana Makbul Gives Epic Reply To Armaan malik For Jibe At Her Boyfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जीत दर्ज की। बीते दिन अरमान मलिक ने अपने व्लॉग में सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का मजाक बनाया था, जिसे लेकर अब खुद एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।

Image

सना मकबूल ने अरमान मलिक को दिया करारा जवाब

Sana Makbul Gives Epic Reply To Armaan malik For Jibe At Her Boyfriend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज की। सना मकबूल इसके बाद से ही काफी सुर्खियों में रही हैं। यूं तो बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल के गेम को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन रणवीर शौरी और अरमान मलिक जैसे सितारों से उनका 36 का आंकड़ा नजर आया था। वहीं बीते दिन अरमान मलिक ने अपने एक व्लॉग में सना मकबूल (Sana Makbul) के बॉयफ्रेंड पर तंज कसा था। साथ ही सना मकबूल पर भी तंज कसा था कि वह पैसों की खातिर उनके साथ हैं और जब इंसान के पास पैसा होता है तो दूसरे लोग कुछ नहीं देखते। अरमान मलिक (Armaan Malik) की इन बातों पर अब सना मकबूल ने पलटवार किया है।

सना मकबूल (Sana Makbul) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान अरमान मलिक (Armaan Malik) को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "देखो बिग बॉस में जो भी आप बोलते हैं ना वो वहां ही छोड़ देना चाहिए। वैसे उन्होंने भी मुझे बहुत सारी चीजें बोली हैं, लेकिन मैं घर से निकलने के बाद उन जैसी किसी भी चीज पर कमेंट नहीं कर रही हूं। कई लोग मुझसे उनकी दो बीवियों के बारे में पूछते हैं, लेकिन मेरा कहना यही होता है कि जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? मुझसे पूछा गया था कि क्या अरमान अपनी दोनों बीवियों में फर्क करते हैं? लेकिन मैंने यही कहा था कि वो तीनों खुश हैं। तो मैं उनकी निजी जिंदगी पर कमेंट नहीं कर रही हूं तो मुझे लगता है कि आपको भी नहीं करना चाहिए।"

बता दें कि अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी बीवियों ने अपने एक व्लॉग में सना मकबूल (Sana Makbul) को 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिक्स्ड विनर बताया था। साथ ही कहा था कि सना को पहले ही मालूम था कि वह विजेता बनने वाली हैं। इसपर सना मकबूल ने जवाब दिया, "अगर उन्हें लगता है कि मैं फिक्स्ड विजेता थी और ये या वो, तो ये उनकी सोच है। मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article