Rupali Ganguly on Donald Trump trade adviser: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में इन दिनों खूब खटास देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ गई हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने विवादित बयान दे दिया है। पीटर नवारो ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा, 'मोदी एक महान नेता हैं। मुझे समझ नहीं आता कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बावजूद वह पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों मिल रहे हैं। मैं भारतीय लोगों से कहना चाहता हूं कि प्लीज समझें कि यहां क्या हो रहा है। ब्राह्मण भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं. इसे रोकना होगा, और हम इस पर नजर रखेंगे। इस बयान को लेकर लोग पीटर नवारो और अमेरिकी और राष्ट्रपति को ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी पीटर नवारो को खरी खोटी सुनाई है।
रुपाली गांगुली ने लगाई पीटर नवारो की क्लास
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। वे बेझिझक किसी भी बात को कह देती है। उन्होंने पीटर नवारो के बयान पर पलटवार करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'साफ बात ब्राह्मणों न तो तुम्हारी असफल व्यापार नीतियों के लिए जिम्मेदार हैं और न ही अमेरिका की आर्थिक गड़बड़ी के लिए। किसी समुदाय पर जातिवादी तंज कसने से तुम्हारी गलतियों का रिकॉर्ड नहीं छिपेगा। अपनी गड़बड़ी छिपाने के लिए ब्राह्मणों या भारत को बीच में मत लाओ। ये पुराना हथकंडा अब नहीं चलेगा, भारतीय एकजुट हैं।'
इस शो में धमाल मचा रही हैं रुपाली गांगुली
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अनुपमा की वजह से घर-घर में फेमस हो गई हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं। रुपाली गांगुली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं।
