Akanksha Chamola On Divorce With Gaurav Khanna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी। 'लॉकअप: सच या सजा' के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और बीते कई महीनों से वे अलग रह रहे हैं। वहीं अब आकांक्षा चमोला ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके और गौरव खन्ना के तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अलग होने के बाद भी गौरव खन्ना के लिए 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच उठाया शॉकिंग कदम, Gaurav Khanna के नाम से लेंगी छुटकारा

Akanksha Chamola ने गौरव खन्ना संग तलाक पर किया बड़ा खुलासा
आकांक्षा चमोला ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कहा, "जो मुझे ट्रोलिंग मिल रही है जो लोगों का गौरव के लिए प्यार की वजह से है। लोग उससे इतना प्यार करते हैं कि उनको मुझसे नफरत होने लगी है। मैं खुश हूं कि गौरव को इतना प्यार मिल रहा है। लेकिन मुझे इससे भी फर्क पड़ता है कि दुनिया मेरे बारे में क्या सोचती है। यहां तक कि इनकी गालियों की वजह से मैं आज ऐसे रियलिटी शो पर आई हूं। मैं कोई सराहना की वजह से नहीं आई हूं, मैं गालियां खाकर आई हूं।"
तलाक की प्रक्रिया हुई शुरू
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने गौरव खन्ना संग तलाक का फैसला लेने पर कहा, "ये बहुत ही निजी मामला है और ये वक्त-वक्त के हिसाब से हुआ। मैं कोई एक कारण इसका नहीं बता सकती। हमारे बीच कई कारण थे इस फैसले पर आने के लिए। ये मेरे और गौरव के बीच की बात है। तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमें ड्राफ्ट साइन करके जमा करता है। ये लंबे वक्त से चल रहा है, उसके 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने से पहले से।"
