टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट करते हुए बेहोश हुईं Rubina Dilaik, बोलीं 'मुझे याद नहीं क्या हुआ...?'

Rubina Dilaik in Khatron Ke Khiladi 15: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक स्टंट करते हुए बेहोश हो गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कुछ भी याद नहीं है।

Image

स्टंट करते हुए बेहोश हो गईं रुबीना दिलैक

Rubina Dilaik in Khatron Ke Khiladi 15: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। कीई शोज से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद रुबीना दिलैक को अब रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जबरदस्त स्टंट करते हुए देखा जाएगा। एक तरह रुबीना दिलैक स्टंट करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर रुबीना दिलैक ने अपने फैन्स को डरा दिया है। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक खतरनाक स्टंट के दौरान वह बेहोश हो गई थीं। रोहित शेट्टी के शो का नया प्रमो काफी डरावना है। इसमें दिखाया गया है कि रुबिना हेलीकॉप्टर वाले मुश्किल चैलेंज को पूरा करने के तुरंत बाद गिर जाती हैं। हालांकि वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनकी मदद की। रुबीना दिलैक जब बेहोश हुईं तो उन्हें कुछ भी याद नहीं है कि क्या हुआ था? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')

रुबीना ने परफॉर्म किया था खतरनाक स्टंट

इस प्रोमो में रुबिना दिलैक को हेलीकॉप्टर से लटकते हुए और जाल में फंसी हुई दिखाया गया है। यह टास्क इतना आसान नहीं था। वो जाल से खुद को निकालती हैं और पानी में गिर जाती हैं लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश हो जाती हैं। रुबिना का 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आने का एक बड़ा कारण उनकी जुड़वां बेटियां थीं। रुबिना ने बताया, 'खतरों के खिलाड़ी को हां कहने की एक वजह उनकी बेटियां हैं, वो चाहती हैं कि उनकी बेटियां बड़ी होकर किसी भी चुनौती का सामना करने से पीछे ना हटें।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Tumbbad 2' से नहीं है Aanand L Rai का कोई लेना-देना, बताई सच्चाई)

बेहोश होने के बाद नहीं है कुछ याद

स्टंट के बाद बेहोश होने पर रुबीना दिलाक ने कहा, 'मैं पूरी टीम की बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने बहुत तेजी से काम किया, मुझे तुरंत एंबुलेंस में डाला और मेरा अच्छे से ख्याल रखा। मैं भी यह एपिसोड देखूंगी क्योंकि बेहोश होने के बाद जो कुछ हुआ, वह मुझे लोगों ने बताया है। यह मेरी लाइफ का एक अलग ही पल था।' बताया जा रहा है कि बेहोश होने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article