टीवी मसाला

POCSO केस में जमानत के बाद Rohit Chandel की पर्दे पर वापसी, Arjun Rampal संग करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!

Rohit Chandel Debut: टीवी एक्टर रोहित चंदेल अब छोटे परदे के बाद बिग स्क्रीन्स पर डेब्यू करने जा रहे हैं। खुद रोहित ने खुलासा किया कि वे अर्जुन रामपाल संग बॉलीवूड में कदम रखेंगे।

Image

अर्जुन रामपाल संग रोहित चंदेल रखेंगे बॉलीवुड में कदम/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Rohit Chandel Debut: टीवी दुनिया के जाने-माने एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) बीते कुछ महीने पहले काफी सुर्खियों में रहे थे। सीरियल 'सैराब' की शूटिंग के दौरान रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में खबर सामने आई कि रोहित पर 16 साल की लड़की ने स्टॉकिंग, उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में पॉक्सो एक्ट के तहत रोहित को कुछ महीनों तक जेल में रहना पड़ा। हालांकि अब उनकी जमानत हो चुकी है लेकिन रोहित अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। टीवी के बाद अब रोहित बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Anuj Thakur का हुआ निधन, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस)

रोहित चंदेल रखेंगे बॉलीवुड में कदम

टीवी एक्टर रोहित चंदेल अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की अपकमिंग फिल्म 'ब्लाइन्ड गेम' में नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 4 नवंबर को रिलीज होगी, जिसे चार साल पहले ही शूट कर लिया गया था। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रोहित चंदेल कहते हैं, 'यह मेरे लिए कुछ नया होने के साथ-साथ काफी चैलेंजिंग भी है। मैं इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता था, क्योंकि अब तक मैंने ज्यादातर रोमांटिक शोज किए हैं, लेकिन यह कहानी काफी डार्क है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह काफी पसंद आएगी, क्योंकि इसमें एक शानदार सिनेमैटिक टच देखने को मिलेगा।' अर्जुन रामपाल संग काम करने को लेकर रोहित ने आगे कहा, 'अर्जुन रामपाल को देखकर मैं काफी खुश हुआ। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। वह बहुत अच्छे को-एक्टर हैं और काफी सपोर्टिव भी हैं। हमने साथ में कुछ बहुत अच्छे सीन्स किए हैं।"

(टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुए ये 6 कंटेस्टेंट्स)

रोहित चंदेल करेंगे टीवी पर वापसी?

इसी इंटरव्यू में रोहित चंदेल ने बताया कि वे टीवी पर वापसी के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। रोहित कहते हैं कि टेलीविजन हमेशा से मेरी मजबूत जगह है, लेकिन अब देखते हैं कि आगे यह सफर मुझे कहां लेकर जाता है। इस शो ने मेरे लिए एक खास बेंचमार्क सेट किया है, इसलिए अब मैं कुछ ऐसा ही रोमांचक काम करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आगे भी मुझे दिलचस्प किरदार निभाने के मौके मिलेंगे और देखते हैं कि आने वाले समय में क्या नया होता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article