टीवी मसाला

Ranveer Allahbadia को 'महाभारत' के भीम ने दी सरेआम धमकी, वीडियो शेयर कर बोले- कोई इसे मुझसे नहीं बचा पाएगा

Saurav Gurjar Open Warning To Ranveer Allahabadia Over Comments On Parents: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने सवाल से विवाद में आए रणवीर अल्लाहबादिया को अब 'महाभारत' के भीम ने सरेआम चेतावनी दी है। सौरव गुर्जर ने वीडियो शेयर कर कहा है कि रणवीर अल्लाहबादिया को कोई उनसे नहीं बचा पाएगा।

Image

रणवीर अल्लाहबादिया को 'महाभारत' एक्टर ने दी सरेआम धमकी

Saurav Gurjar Open Warning To Ranveer Allahbadia Over Comments On Parents: मशहूर यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने एक कमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ न केवल पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है, बल्कि विवाद के बीच समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' भी बंद हो चुका है। बी प्राक से लेकर कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में लगी हुई है। लेकिन इस विवाद के बीच ही 'महाभारत' के भीम और पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरव गुर्जर ने वीडियो जारी कर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) कोचेतावनी दी है। सौरव गुर्जर ने रणवीर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही ये भी कहा कि यू-ट्यूबर को कोई भी उनसे नहीं बचा पाएगा।

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के कमेंट्स को लेकर सौरव गुर्जर ने वीडियो जारी किया। वीडियो में 'महाभारत' एक्टर कहते दिखाई दिये, "रणवीर अल्लाहबादिया बहुत मशहूर है, पॉडकास्ट करता है और बहुत से लोगों को बुलाता है। लेकिन जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया है, ये माफी के लायक नहीं है। अगर आज हमने इस बात पर एक्शन नहीं लिया तो इसी तरह से दूसरे, तीसरे और चौथे लोग गंदे शब्दों का प्रयोग करेंगे। अगर हमें अपनी अगली पीढ़ी को बचाना है, अपने धर्म, अपने माहौल और अपने सिस्टम को बचाना है तो कार्रवाई करनी होगी। वाक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ये मतलब नहीं होता कि आप कुछ भी कहोगे।"

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को लेकर सौरव गुर्जर का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने वीडियो में आगे कहा, "ये बेशर्म आदमी अपने मां-बाप से कैसे नजरें मिला रहा होगा। मैं ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन कहीं भी मुंबई में किसी पार्टी में किसी शो में अगर मेरी मुलाकात इस व्यक्ति हो गई ना तो इसे न तो कोई सिक्योरिटी बचा पाएगी और न ही दुनिया की कोई ताकत। हमें एक्शन लेना होगा, चाहे ये माफी मांगे या कुछ और।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article