Rakhi Sawant Request to Salman Khan: कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। राखी इस समय दुबई में हैं ताकि उन्हे आदिल दुर्रानी द्वारा दर्ज कराए अश्लील वीडियो लीक मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाए। अब हाल ही में राखी सावंत एक बार फिर स्पॉटलाइट में चमकी जब उन्होंने सलमान खान से एक गुजारिश की। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने सलमान खान से गुजारिश कि है जिसे सुन फैंस उनी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ये क्या गुजारिश है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
अभी हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) उमराह करने मक्का पहुंची जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया। इस दौरान राखी कहती हैं, 'सलमान खान भी आप एक बार यहां जरूर आओ। मैंने पांच बार उमरा किया, प्लीज यहां आइए और उमरा कीजिए। सलमान भाई मैं आपके और सभी के लिए दुआ मांगती हूं। मेरा देश और मेरे भाई-बहन सही सलामत रहे। मेरी मां को जन्नत नसीब हो।' ये देख फैंस राखी से इंप्रेस हुए। एक यूजर कमेन्ट सेक्शन में लिखता है, 'दुनिया चाहे राखी की कितनी भी बुराई करे या समाज उसकी पर्सनल लाइफ और जीने के तरीके पर सवाल उठाने की कोशिश करे, लेकिन सच्चाई यह है कि अल्लाह उसे बार-बार अपने दरवाजे पर बुलाता रहता है।'
ऐसे तमाम यूजर राखी सावंत के लिए तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं। राखी सावंत साल 2023 में राखी ने एक्स पति आदिल दुर्रानी संग निकाह दिया था जिसके लिए उन्होंने धर्म बदला था। राखी अब पूरे ट्रिक्सए से मुस्लिम धर्म का पालन करती हैं। धर्म बदलने के बाद राखी का नाम फातिमा हो गया है। जानकारी के लिए बता दें राखी की माँ का इलाज सलमान खान (Salman Khan) ने ही कराया था।
