टीवी मसाला

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल पर निकालीं भड़ास, बोलीं- वो नल्ला दाने- दाने के लिए तरसेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:19 PM IST

राखी सावंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड की बुराई करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस आदिल को नल्ला और भेड़िया कहती हैं। उनके इस वीडियो पर सिंगर राहुल वैद्य ने भी कमेंट किया है।

Image

Rakhi and Adil (Credit Pic : Instagram)

Rakhi Sawant Viral Video : राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी बी-टाउन के पॉपुलर कप्लस में से एक हैं। दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते हैं। दोनों के वीडियो साथ में अक्सर वायरल होते रहते हैं। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सांवत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड पर जमकर भड़ास निकाल रही हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के लिए नल्ला और भेड़िया जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रही हैं। अगर हमारी बातों पर यकीन नहीं होता है तो खुद देख लीजिए ये वीडियो

राखी सावंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी आदिल की पीठ पीछे बुराई करती हुई नजर आ रही हैं। राखी पैपराजी से कहती हैं, पता नहीं नल्ला कहां हैं, मालूम नहीं। वो बहुत बड़ा भेड़िया है। वो हमेशा मुझसे चिपकर खड़ा रहता है। क्या चिपककर खड़ा रहता है- मैं ये बोल नहीं पाती हूं। उसके मासूम चेहरे पर मत जाना। ये उसको बोलना मत।

राखी सावंत ने आदिल पर निकाली भड़ास

राखी आगे कहती हैं, मैं चाहती हूं आदिल बिग बॉस में जाए। ये जो इतना मासूम चेहरा दिखता है न, वो चेहरे के पीछे भेड़िया है। दुनिया को पता चलेगा कि कितना बड़ा भेड़िया है वो। वो एक बार गया न तो उसे पता चलेगा दाल -आटे का भाव। उसे तो लगता है अंदर पार्टी चल रही है। जलेबी बिक रही है। घंटा जलेबी बिक रही है। कुछ नहीं है। कपड़े खुद धोने होंगे। एक एक रोटी के लिए लड़ना पड़ेगा। आदिल एक-एक दाने के लिए तरसेगा।

आदिल के आते ही राखी के बदले सुर

आदिल के आते ही राखी पैपराजी से कहती हैं कि उसे कुछ भी मत बताना जो भी मैंने तुमसे कहा है, ठीक है। राखी आगे आदिल से कहती हैं कि पापा मैंने आपकी खूब तारीफ की है। आदिल कहते हैं मैं तारीफ के लायक ही हूं। राखी यही नहीं रुकती हैं वो कहती हैं अगर आप बिग बॉस में गए तो आप ही विनर होंगे

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article