टीवी मसाला

Bigg boss 16 : अब्दू रोजिक और साजिद खान ने बिग बॉस से की खास अपील, यूजर्स बोले- ये जोड़ी करेगी सबको एंटरटेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 05:11 PM IST

Bigg Boss 16 Promo : टीवी की सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। कलर्स टीवी ने शो से जुड़ा नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अब्दू रोजिक और साजिद खान साथ में नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16 promo (credit: Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है
  • कलर्स टीवी ने अब्दू रोजिक और साजिद खान का वीडियो शेयर किया है
  • फैंस को अब्दू और साजिद की जुगलबंदी काफी अच्छी लग रही हैं

Bigg Boss 16 Promo : टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है। शो के लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। इस बार बिग बॉस के घर में 14 की जगह 16 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इस बार शो की थीम सर्कस रखी गई है। बिग बॉस का नया सीजन काफी अलग होने वाला है, क्योंकि इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलेंगे। बिग बॉस ने पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को झटका दे दिया है। बिग बॉस ने शो की 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।

बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं ये इस सीजन का आखिरी वेकअप सॉन्ग है। आज के बाद से घर में कभी भी वेक अप सॉन्ग नहीं बजेगा। आपको इसकी जगह पर बिग बॉस एंथम गाना होगा। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को एंथम लिखकर देते हैं, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स इस एंथम सॉन्ग को गाते हैं। बिग बॉस के इस नियम को तोड़ने से कंटेस्टेंट्स के साथ- साथ दर्शकों को भी झटका लगा है।

अब्दू रोजिक की ये इच्छा पूरी करेंगे बिग बॉस

कलर्स टीवी ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में अब्दू रोजिक और साजिद खान नजर आ रहे हैं। अब्दू बिग बॉस से छोटी सी रिक्वेस्ट करते हैं। अब्दू बिग बॉस से कहते हैं कि बिग बॉस मुझे सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज के लिए छोट-छोटे मशीन चाहिए। उतने में साजिद आते हैं और कहते हैं कि बिग बॉस ये हमारे देश में आया मेहमान है। आप इसके लिए छोटा- छोटा वेट भेज दो, इसके लिए इंतजार क्यों करना। अब्दू और साजिद का वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर राखी सावंत समते कई लोगों ने कमेंट किया है। अब्दू की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही हैं।

शो में टीना दत्ता, सुम्बुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, निमृत कौर, साजिद खान, श्रिजिता डे समेत कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया हैं। बिग बॉस का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article