बॉलीवुड

जब करीना कपूर को किसी ने बताया कि सैफ अली खान अब टीवी करेंगे, ऐसा था बेबो का रिएक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 04:13 PM IST

सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है । एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सेक्रेड गेम्स से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

Image

saif ali khan (credit pic: instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है
  • सैफ ने अपने इंटरव्यू में सेक्रेड गेम्स से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया
  • एक्टर प्रभास के साथ आदिपुरुष में नजर आएंगे

सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में सैफ ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सैफ पिछले तीन दशक से फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन अभी तक एक्टर ने किसी टीवी शो में काम नहीं किया है। फिल्मों के अलावा एक्टर ने ओटीटी पर साल 2018 में सेक्रेड गेम्स से डिजिटल डेब्यू किया था। इस सीरीज में उनके काम की खूब सराहाना हुई थी। सैफ इसके

दूसरे सीजन में भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। एक्टर अली जफर की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म तांडव में नजर आए थे। सैफ ने सेक्रेड गेम्स में पुलिस वाले का किरदार निभाया था और तांडव में नेता के किरदार में दिखाई दिए थे।

सैफ के टीवी में काम करने पर करीना का था ये रिएक्शन

एक्टर ने अपने लेटस्टे इंरव्यू में कहा, 'शाहरुख खान ने मुझसे कहा था कि इंसान कभी बूढ़ा नहीं होता है, उसकी सोच उसे बूढ़ा बनाती है। आपको एक इंसान के रूप में अपनी सोच में बदलाव करते रहना चाहिए। उदाहरण के लिए जब मैंने सेक्रेड गेम्स करने का फैसला लिया था, तब किसी ने मेरी पत्नी करीना से कहा, सैफ सिर्फ टीवी शोज करेंगे। हालांकि सेक्रेड गेम्स एक टीवी शो नहीं है, ये ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए था'। सैफ ने कहा, 'मैंने सुनिश्चित किया कि मैं अपनी सोच को कभी बूढ़ा नहीं होने दूंगा। इसी द्दष्टिकोण ने मुझे नई - नई चीजों को करने के लिए प्रेरित किया।

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा ने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर - गायत्री ने किया है। फिल्म में ऋतिक सैफ के अलावा राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं। ये तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। विक्रम वेधा के अलावा सैफ अली खान आदिपुरुष में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। आदिपुरुष को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article