Priyanka Chahar Chaudhary in Naagin 7 : टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन कई सालों से दर्शकों के बीच छाया हुआ है। अब तक नागिन के छह सीजन ऑन एअर हो चुके हैं। वहीं बीते शनिवार नागिन 6 को खत्म कर दिया गया है। इस सीजन का आखिरी एपिसोड शनिवार को दिखाया गया। सीजन के खत्म होने से फैंस काफी उदास नजर आ रहे थे तो जाते-जाते शो की स्टार तेजस्वी प्रकाश( Tejaaswi Parkash) ने फैंस को एक खुशखबरी दे दी है। दरअसल शो का अगला सीजन भी जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस सीज़न के ख़त्म होने के साथ-साथ अगले सीज़न का प्रोमो दर्शकों को दिखाया गया। नागिन 7 के प्रोमो को देख फैंस काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं और टीवी की अगली नागिन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। प्रोमो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस बार बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary)नई नागिन बन सकती हैं तो वहीं कुछ फैंस का मानना है कि गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह( Ayesha Singh) ये किरदार करने वाली हैं। इन अटकलों के बीच प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी है और अगली नागिन बनने पर फैंस को जवाब दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका ने क्या कहा
बिग बॉस 16 के बाद से ही ये अटकलें चल रही थी कि प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के फेमस शो नागिन का हिस्सा बन सकती हैं।तो वहीं फैंस भी प्रियंका के फैंस भी उन्हें इस रोल में देखना चाहते हैं। इन सभी के बीच एक्ट्रेस ने बयान दिया है जिसमें वह शो की सच्चाई बता रही हैं। प्रियंका ने अपने फैंस से कहा कि मैं खुश हूँ की मेरे फैंस मुझे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन मैं आपको बता दूँ कि नागिन 7 को लेकर मुझे कोई खबर नहीं है। मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकती मेरे पास अभी और प्रोजेक्ट हैं जिनमे मैं बिजी हूँ।
