बॉक्स ऑफिस

Jana Nayagan Box Office Collection: 150 करोड़ी हुई थलापति विजय की फिल्म, तीसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 07:32 AM IST

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

फिल्म जन नयागन ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की लीड रोल वाली फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में थलापति विजय की फिल्म फिल्म जन नायगन ने अभी हाल ही में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म जन नायगन को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'जन नायगन' ने मचाया धमाल

पूजा हेगड़े और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म जन नायगन के बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म जन नायगन तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म जन नायगन ने अब तक 92.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। लेकिन फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में की इतनी कमाई

थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी खूब कमाई कर रही है। फिल्म जन नायगन ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 171.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म तीन दिनों में भी अपने बजट के आधी कमाई कर चुकी है। फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article