वेब सीरीज

The Traitors India 2 का धांसू प्रोमो हुआ रिलीज होगा, इस बार होगा डबल धमाका-डबल ड्रामा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 26, 2026, 07:26 AM IST

The Traitors India 2 Promo: शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 का पहला प्रोमो सामने आ गया है। इस बार शो में काफी नयापन देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि शो में क्या खास है।

Image

द ट्रेडर्स इंडिया 2 का प्रोमो हुआ रिलीज (Image Source: Prime Video)

The Traitors India 2 Promo: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 (The Traitors India 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। करण जौहर (Karan Johar) के इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शो के पहले सीजन से धमाल मचाने के बाद अब मेकर्स ने द ट्रेटर्स इंडिया 2 का ऐलान कर दिया है। द ट्रेटर्स इंडिया 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि द ट्रेटर्स इंडिया 2 के प्रोमो कैसा है।

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' का प्रोमो हुआ रिलीज

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। शनिवार को प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स इंडिया 2 की पहला टीजर जारी करके शो की वापसी को कंफर्म कर दिया है। पहले सीजन की तरह इस बार भी शो में भरोसे, धोखे और दिमाग के खेल की झलक देखने को मिल रही है। प्रोमो से साफ है कि मेकर्स ने सस्पेंस को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा सामने नहीं लाया गया है, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे।। टीजर में लाल रंग के गाउन पहने कई मास्क्ड फिगर्स दिखाए गए हैं जो दिल्ली और मुंबई के आइकॉनिक जगहों से चुपचाप गुजर रहे हैं। चाकू लेकर ये भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, एयरपोर्ट और सिटी स्ट्रीट्स से गुजरते नजर आए, जिससे एक रहस्यमयी और डरावना माहौल बन गया है। टीजर में स्क्रीन पर ड्रामेटिक मैसेज फ्लैश हो रहे हैं, जिनमें 'द ट्रेटर्स आर कमिंग बैक'। इस प्राइम वीडियो ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा कि 'डबल द धमाका, डबल द ड्रामा'।

पहले सीजन ने मचाया था धमाल

करण जौहर के इस शो के पहले सीजन ने धमाल मचा दिया था। इस शो में ऐसे-ऐसे राज खुले थे, जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। पहले सीजन के खत्म होने के बाद से फैंस को शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 का इंतजार था। शो शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 के प्रोमो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article