टीवी मसाला

संग्राम सिंह-पायल रोहतगी कर रहे हैं बेबी प्लानिंग, तलाक की अफवाहों के बीच फैमिली बढ़ाने पर क्या बोले स्टार कपल

Payal Rohtagi-Sangram Singh Planning Baby: तलाक की अफवाहों के बीच संग्राम सिंह के इस इंटरव्यू ने फैंस का दिल खुश कर दिया। क्योंकि अब कपल अलग होने का नहीं बल्कि अपने परिवार को आगे बढ़ाने का प्लान कर रहा है। संग्राम ने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और उन्हें ट्रेनिंग देने में उन्हें बहुत मज़ा आता है।

Image

Image Source: Sangram Singh instagram

Payal Rohtagi-Sangram Singh Planning Baby: पायल रोहतगी( Payal Rohtagi) और संग्राम सिंह( Sangram Singh) इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि कपल अपनी तीन साल की शादी को तोड़ रहा है। हालांकि बाद में दोनों ने साथ में सालगिरह मनाते हुए फोटो शेयर की जिसमें बाद तलाक की खबरे बंद हो गई। अब कपल ने बताया है कि वह बेबी प्लान कर रहा है। संग्राम सिंह ने कहा कि वह दोनों सेरोगेसी के बारे में सोच रहे हैं। आइए बताते हैं संग्राम और पायल ने फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या कहा

न्यूज 18 से बातचीत करते हुए संग्राम सिंह( Sangram Singh) ने बताया कि वो अब बेबी प्लान कर रहे हैं। माता-पिता बनने के बारे में बात करते हुए, संग्राम ने बताया कि , बच्चों की कमी खलती नहीं है। लेकिन, हम सरोगेसी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि अब कानून बहुत अलग हैं। हम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पायल जी और मुझे लगता है कि हम अभी भी बच्चे हैं। हम छोटी-छोटी बातों पर बहस करते रहते हैं । लेकिन जब सही समय आएगा, तो हम माता-पिता बनने का भी फैसला कर लेंगे। सब भगवान पर निर्भर है। संग्राम यह भी कहते हैं कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और उन्हें ट्रेनिंग देने में उन्हें बहुत मज़ा आता है।

संग्राम ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक दिन उनका घर बच्चों और उनकी हँसी से भरा हो। माता-पिता बनना वाकई ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है। मैं अपने आस-पास कई भाई-बहनों और चचेरे भाइयों-बहनों के साथ पला-बढ़ा हूँ। मैं चाहता हूं कि मेरा परिवार भी ऐसे हंसी-खुशी से भरा रहे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article