टीवी मसाला

Pawandeep Rajan ने हालत में सुधार होते ही अस्पताल में खेला चेस, शरीर पर दिखे चोट के निशान

Pawandeep Rajan Plays Chess In Hospital Team Shares His Health Update: टीवी के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज करने वाले पवनदीप राजन अब भयंकर एक्सीडेंट के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पवनदीप राजन को हाल ही में अस्पताल में चेस खेलते हुए भी देखा गया है।

Image

पवनदीप राजन ने अस्पताल में खेला चेस

Pawandeep Rajan Plays Chess In Hospital Team Shares His Health Update: टीवी के चर्चित शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज करने वाले पवनदीप राजन का बीती 5 मई को भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवनदीप राजन एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे और अभी तक उनकी कई सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी टीम ने शुक्रवार यानी 9 मई को हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि पवनदीप राजन का 8 घंटे ऑपरेशन चला, जिसमें उनकी तीन सर्जरी हुई। लेकिन अब पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देख कहा जा सकता है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हालांकि पवनदीप राजन के हाथ और पैर पर चोट के निशान देखने को मिले।

पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी टीम ने फोटो शेयर की, जिसमें वह अस्पताल में रहकर चेस खेलते नजर आए। पवनदीप राजन की टीम ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "रिकवरी मोड शुरू हो चुका है। आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" पवनदीप राजन फोटो में अपने बेट पर ही बैठे नजर आए, वहीं अस्पताल के दो स्टाफ उनके पास मौजूद दिखाई दिये। बता दें कि पवनदीप राजन की टीम लगातार उनसे जुड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा कर रही है।

पवनदीप राजन की टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट

पवनदीप राजन की टीम ने साझा किया हेल्थ अपडेट

'इंडियन आइडल 12' विजेता पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का बीते 5 मई को मोरादाबाद के पास एक्सीडेंट हुआ था। कार में उनके साथ एक साथी और ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का अचानक कार पर नियंत्रण खो गया, जिससे वह जाकर कैंटर ट्रक में टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से पवनदीप राजन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article