Pawandeep Rajan Shifted From ICU First Photo Gets Viral: सिंगिंग की दुनिया के चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में जीत दर्ज करने वाले पवनदीप राजन का बीते कुछ दिनों पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। पवनदीप राजन का उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के कारण पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 6 घंटे तक उनकी सर्जरी हुई। पवनदीप राजन संग हुए हादसे ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। वे लगातार पवनदीप राजन की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि राहत की बात यह है कि पहले से पवनदीप राजन की स्थिति काफी स्थिर हो चुकी है। वहीं अब उन्हें आईसीयू वार्ड से प्राइवेट रूम में भी शिफ्ट कर दिया गया है।
आईसीयू से बाहर आने के बाद पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) की पहली तस्वीर भी सामने आई है। उनके दोस्त गोविंद डिगारी ने अस्पताल से उनकी फोटो शेयर की है, जिसमें 'इंडियन आइडल 12' विजेता अस्पताल के बेड पर नजर आए। गोविंद डिगारी ने पोस्ट शेयर कर पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट भी उनके फैंस के साथ शेयर किया। गोविंद डिगारी ने पवनदीप राजन को लेकर पोस्ट में लिखा, "आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक है।" फोटो में खुद पवनदीप राजन के चेहरे पर भी मुस्कुराहट नजर आई।
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) से जुड़ी पोस्ट देख फैंस ने उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की। एक यूजर ने लिखा, "ईश्वर आपको जल्द ही स्वस्थ करे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माता रानी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे।" बता दें कि पवनदीप राजन का एक्सीडेंट 5 मई को हुआ था, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी टीम ने बयान जारी कर बताया था कि तीन से चार दिन बाद उनकी एक और सर्जरी होनी है।
