टीवी मसाला

'Pati Patni Aur Panga 2' के सेट पर लगी भयंकर आग, चपेट में आया Hustle 5 का सेट

Fire Borke Out At Pati Patni Aur Panga 2: 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर भयंकर आग लग गई। ये आग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि इसने 'हसल 5' के सेट को भी चपेट में ले लिया है।

Image

Pati Patni Aur Panga 2 के सेट पर लगी भयंकर आग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Fire Borke Out At Pati Patni Aur Panga 2: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' ने दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। 'पति पत्नी और पंगा 2' के अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आए हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन प्रीमियर से पहले ही शो के सेट पर बड़ी दुर्घटना हो गई है। दरअसल, 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर भयंकर आग लग गई है। सेट पर लगी ये आग इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इसने एक और रियलिटी शो 'हसल 5' के सेट को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: धर्म के चक्कर में गर्लफ्रेंड से हुआ Baseer Ali का ब्रेकअप, बोले- वो धर्मांतरण के लिए तैयार थी लेकिन...

'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर हुए इस हादसे की जानकारी शो से जुड़े सूत्र ने दी है। सूत्र ने बताया कि सेट पर भीषण आग लग गई, जो इतनी ज्यादा फैल गई कि इसने 'हसल 5' के सेट को भी चपेट में ले लिया। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। सूत्र के मुताबिक, आग के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और हर कोई सुरक्षित है। हालांकि सेट पर आग लगने का क्या कारण था और अभी तक इसकी वजह से कितना नुकसान हुआ है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आनी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga 2: अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी में दरार, 35 साल बाद टूटेगी शादी?

    बता दें कि 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर हुए हादसे को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं शो की बात करें तो इस बार 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, दीपिका सिंह-रोहित राज गोयल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दिशा परमार-राहुल वैद्य और शब्बीर आहलुवालिया-कांची कौल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत 10 अक्टूबर से होने वाली है और दर्शक इसे कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article