टीवी मसाला

'पंड्या स्टोर' फेम पल्लवी राव और सूरज राव 22 साल बाद ले रहे हैं तलाक, एक्ट्रेस ने अलग होने की बताई वजह

Pallavi Rao-Suraj Rao's Take Divorce: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पल्लवी राव (Pallavi Rao) लगभग 22 सालों के बाद पति और डायरेक्टर सूरज राव (Suraj Rao) से तलाक ले रही हैं। इस खबर की पुष्टि खुद ही पल्लवी राव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Pallavi Rao-Suraj Rao's Take Divorce: टीवी इंडस्ट्री से अब बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सुनने में आ रहा है कि टीवी एक्ट्रेस पल्लवी राव (Pallavi Rao) और डायरेक्टर सूरज राव (Suraj Rao) ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर दिया है। यह कपल लगभग 22 सालों के बाद एक-दूसरे से तलाक ले रहा है। पल्लवी राव और सूरज राव के तलाक लेने की खबर ने फैन्स को भी बड़ा झटका दे दिया है। पल्लवी राव ने पति सूरज राव से तलाक लेने की खबर को खुद सभी के साझा किया है।

ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए पल्लवी राव ने सूरज राव से तलाक की खबर की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'बीते कुछ सालों से हम दोनों के बीच सही तालमेल नहीं बैठ रहा था। अब हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। यह निर्णय लेना हमारे लिए इतना आसान नहीं था। हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है।

पल्लवी राव ने आगे कहा कि उन्होंने सूरज से शांति बनाए रखते हुए अलग होने का निर्णय लिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा अपने एक्स-हस्बैंड की रेस्पेक्ट करेंगी। पल्लवी राव चाहती है कि वो हमेश स्वास्थ्य रहे। बता दें इस कपल की मुलाकात मुंबई में एक शो की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पल्लवी राव ने पंड्या स्टोर के अलावा 'ये झुकी-झुकी सी नजर', 'कयामत से कयामत' और 'दिव्या और बाती हम' जैसी हिट शोज में काम किया है। वहीं दूसरी ओर सूरज राव भी 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' और 'शाका लाका बूम-बूम' जैसे शोज डायरेक्ट कर चुके हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article