टीवी मसाला

Pahalgam Attack: शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी निकलीं एल्विश यादव की दोस्त, बोले- हमने साथ ग्रेजुएशन की थी

Pahalgam Attack Elvish Yadav Reveals Vinay Narwal Wife Is His Friend: पहलगाम आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। पहलगाम हमले में नेवी ऑफिसर विनय नरवाल शहीद हो गए। वहीं हाल ही में एल्विश यादव ने खुलासा किया है कि विनय नरवाल की पत्नी उनकी कॉलेज की दोस्त हैं।

Image

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल निकलीं एल्विश यादव की दोस्त

Pahalgam Attack Elvish Yadav Reveals Vinay Narwal Wife Is His Friend: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। पहलगाम आतंकी हमले में करीब 28 लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। आतंकी हमले में नौसेना अधिकारी विनय नरवाल भी शहीद हुए हैं जो अपनी पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ हनीमून मनाने कश्मीर गए हुए थे। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने लोगों के दिल के टुकड़े-टुकड़े कर दिये थे। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने खुलासा किया है कि शहीद विनय नरवाल उनकी दोस्त हिमांशी नरवाल के पति हैं। एल्विश ने बताया कि उन्होंने और हिमांशी नरवाल ने साथ में ग्रेजुएशन की थी।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने व्लॉग में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने और हिमांशी नरवाल ने साथ में ग्रेजुएशन की थी, लेकिन दोनों की लंबी वक्त से बात नहीं हुई थी। एल्विश यादव ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे पहले तो समझ नहीं आया कि वीडियो में हिमांशी है। लेकिन जब दूसरी बार देखा तो हैरान रह गया। हमने साथ में ग्रेजुएशन की थी, लेकिन इसके बाद हमारी कोई बात नहीं हुई।" एल्विश यादव का कहना है कि हिमांशी नरवाल से उनकी बात करने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "उस इंसान से आप क्या कहोगे, जिसने अपनी आंखों के सामने पति को मरते हुए देखा? लेकिन मेरे दूसरे दोस्त ने हिमांशी को कॉल की थी।"

एल्विश यादव (Elvish Yadav) यहीं नहीं रुके। उन्होंने हिमांशी नरवाल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "पहले तो हिमांशी ने मेरे दोस्त का फोन नहीं उठाया। लेकिन बार-बार कॉल करने पर हिमांशी ने 31वीं कॉल का जवाब दिया। उसने बताया कि आतंकियों ने गोलीबारी शुरू करने से पहले धर्म के बारे में पूछा था।" एल्विश यादव ने आतंकवादी हमले के बारे में आगे कहा, "यह किसी के साथ भी हो सकता है। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने किसी अपने को खोया है। हमें इस क्रूरता के आगे खुद को कमजोर नहीं पड़ने देना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article