टीवी मसाला

नहीं हुआ है Niti Taylor का पति परीक्षित बावा संग तलाक, एक्ट्रेस ने इस बड़ी वजह से हटाया सरनेम

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors: खबर आई थी शादी के 4 साल बाद टीवी अभिनेत्री नीति टेलर का उनके पति परीक्षित बावा संग तलाक होने वाला है। हालांकि कैसी ये यारियां फेम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक रिपोर्टों सामने आई है जिसमें बताया गया ही कि अभिनेत्री ने किस वजह से पति का सरनेम हटाया है।

Image

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors

Niti Taylor-Parikshit Bawa Divorce rumors: नीति टेलर टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। हाल ही में, वह अपने पति परीक्षित बावा के साथ तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से अपने पति का सरनेम हटा दिया, उन्हें अनफॉलो कर दिया और परीक्षित के साथ कुछ तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। इससे उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई और आखिरकार, तलाक की अटकलें सामने आईं। हालांकि कैसी ये यारियां फेम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक रिपोर्टों सामने आई है जिसमें बताया गया ही कि अभिनेत्री ने किस वजह से पति का सरनेम हटाया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, नीति टेलर ने ज्योतिषीय कारणों से अपने पति का सरनेम हटा दिया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि अभिनेत्री और उनके पति परीक्षित के बीच कोई वैवाहिक समस्या नहीं है। नीति द्वारा अपने पति को अनफॉलो करने के दावे भी झूठे निकले हैं। उन्होंने उन्हें अनफॉलो नहीं किया है, और पति संग किसी भी तस्वीर को डिलीट भी नहीं किया है।

बता दें कि नीति और परीक्षित ने 2020 में दिल्ली में शादी की थी। यह कार्यक्रम पूरी तरह पंजाबी शादी के माहौल में आयोजित किया गया था। साथ ही यह भी बता दें कि नीति टेलर ने 10 से ज़्यादा टीवी सीरियल में काम किया है। हालाँकि, उनका सबसे बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल कैसी ये यारियाँ था। उन्होंने इसमें पार्थ समथान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया और उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी। यह शो 2014 से 2023 तक प्रसारित हुआ था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article