टीवी मसाला

Harshad Chopda को सृति झा से मिला था धोखा? एक्टर ने बताया सच; कुणाल कपूर का नाम सुन दिया ये रिएक्शन

Harshad Chopda Break Silence On Sriti Jha: हर्षद चोपड़ा को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्हें सृति झा ने प्यार में धोखा दिया था। लेकिन अब इस मामले पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Harshad Chopda ने सृति झा को लेकर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Harshad Chopda Break Silence On Sriti Jha: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हर्षद चोपड़ा ने 'लॉकअप 2' में रहते हुए खूब लाइमलाइट बटोरी है। हालांकि 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा ने अपनी फाइनलिस्ट की जगह कुर्बान करते हुए फैंस को निराश कर दिया था। हर्षद चोपड़ा ने 'लॉकअप 2' में रहते हुए बताया था कि उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हीं के बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर धोखा दिया था। इसके बाद से ही वह किसी रिलेशनशिप में भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। हर्षद चोपड़ा के बयान के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वह एक्ट्रेस सृति झा हैं और उन्होंने कुणाल कपूर के साथ मिलकर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) को धोखा दिया था। लेकिन अब इस मामले पर खुद हर्षद चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पति हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर फूटा Amruta Khanvilkar का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी

सृति झा और कुणाल कपूर को लेकर हर्षद चोपड़ा ने कही ये बात

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने इंडिया फोरम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि क्या वो लड़की सृति झा थीं, जिन्होंने एक्टर को धोखा दिया। इसपर हर्षद चोड़ा ने कहा, "सृति नहीं थी। वो सृति नहीं थी। सृति असल में मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। सृति वो इंसान नहीं है। ये उससे पहले की बात है।" इंटरव्यू के दौरान हर्षद चोपड़ा से कुणाल कपूर के बारे में भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या वो बेस्ट फ्रेंड कुणाल कपूर थे। इसपर हर्षद चोपड़ा ने एक्टर के बारे में कमेंट करने से साफ इंकार कर दिया। हर्षद चोपड़ा ने कहा, "मैं केवल सृति के बारे में बात करूंगा कि वो इंसान सृति नहीं थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘हम कोई नहीं होते’ हर्षद-शिवांगी की दोस्ती पर सवाल उठाने वालों को Eisha Singh ने दिया जवाब

Harshad Chopda ने सृति झा को लेकर कही ये बात

Harshad Chopda ने सृति झा को लेकर कही ये बात

बता दें कि हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और कुणाल कपूर एक वक्त पर बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में सीरियल 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में भी काम किया था। लेकिन अचानक उनकी दोस्ती टूट गई। वहीं हर्षद चोपड़ा की डेटिंग लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है। इस लिस्ट में अदिति गुप्ता, प्रणाली राठौड़ और शिवांगी जोशी तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article