Shivangi Joshi On Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Shivangi Joshi) खत्म हो गया है। इस शो का विनर भी फैंस को मिल गया है। श्रेया कालरा ने शो जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया है। श्रेया ने गेम में शिवांगी जोशी को फिनाले राउंड में हराया था। श्रेया अपनी जीत को करीबी लोगों के साथ एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन शिवांगी जोशी ने रनरअप बनने के बाद विनर के सेलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि शो का विनर वोट्स के आधार पर नहीं बल्कि टास्क और एक स्पेशल जूरी की तरफ से चुना गया था। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की तरफ से इस जूरी पर सवाल उठाए गए हैं और इन्हें फटकार भी लगाई गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में एक्टिंग करने के चक्कर में घर से भागा 16 साल का लड़का, Asit Modi का आया रिएक्शन
शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 के मेकर्स पर उठाए सवाल
हाल ही में शिवांगी जोशी ने टेली चक्कर को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें शिवांगी जोशी ने श्रेया को जीत की बधाई दी है, लेकिन एक्ट्रेस ने लॉकअप 2 में विनर चुनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शिवांगी ने उन लोगों को भी खोटी सुनाई है, जिन्होंने उनके खिलाफ वोट किया है। शिवांगी जोशी ने अपने बयान में कहा, 'मुझे वोट्स का सही नहीं लगा क्योंकि उनमें से कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने पूरे शो की जर्नी देखी भी नहीं थी। एक दिन का एपिसोड देखकर आप किसी की 35 दिन की जर्नी जज नहीं कर सकते और इन्होंने जो बातें बोलीं, वो भी मुझे सही नहीं लगी। वो लोग खुद उन बातों पर अमल नहीं करते हैं।' शिवांगी जोशी के इस बयान पर फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। फैंस शिवांगी को ही शो का विनर कह रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पति हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर फूटा Amruta Khanvilkar का गुस्सा, लीगल एक्शन लेने की दी धमकी
shivangi joshi-shreya kalra (photo credit- instagram)
