टीवी मसाला

पहलगाम हमले से शोक में डूबे मुनव्वर फारूकी ने निकाला दिल का गुबार, बोले- इंसाफ रह जाएगा, आगे फिर होगी सियासत

Munawar Faruqui Shares Heartfelt Poem After Pahalgam Attack: टीवी की चर्चित पर्सनालिटी मुनव्वर फारूकी पहलमगाम हमले को लेकर मायूस दिखाई दिये। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरी जमीन पर मातम रोज की बात है।" मुनव्वर फारूकी की ये कविता देखते ही देखते वायरल हो गई।

Image

पहलगाम अटैक पर मुनव्वर फारूकी ने शेयर की कविता

Munawar Faruqui Shares Heartfelt Poem After Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है। वहीं 17 लोग हमले में घायल भी हुए हैं। आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड और टीवी कलाकार ने आक्रोश जाहिर किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। पहलगाम हमले पर बीते दिन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों की फांसी की मांग की थी। वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता साझा की है। मुनव्वर फारूकी की ये कविता देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपनी कविता में मासूमों की हत्या करने वालों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद शेयर की गई कविता में लिखा, "खुदा माफ नहीं करता है किसी के दिल को तोड़ना। फिर खून किसी बेकसूर का तो दूर की बात है। इंसाफ रह जाएगा पीछे, आगे होगी फिर से सियासत। मेरी जमीन पर मातम तो यहां रोज की बात है।" मुनव्वर फारूकी की इस कविता पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की ये पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, "अब तो बेगुनाहों के खून पर भी सिर्फ राजनीति ही हो रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत खूब, लेकिन लोग समझेंगे कहां कि ये सियासत है। सियासत अपनों को लेकर डूब जाती है।" बता दें कि मुनव्वर फारूकी के अलावा करण वीर मेहरा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हिंदू-मुस्लिम एकता पर कविता कहते दिखाई दिये।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article