टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 में एंट्री लेंगे 'बिग बॉस' के दो एक्स कंटेस्टेंट, शो को दिलाएंगे बंपर TRP

Laughter Chefs 2 Update: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' 2 में हर दिन एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस' के दो एक्स कंटेस्टेंट शो में नजर आने वाले हैं। हालांकि ये एक गेस्ट अपीयरेंस होने वाली है।

Image

Laughter Chefs 2 Update

Laughter Chefs 2 Update: कलर्स टीवी का घर-घर मशहूर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। शो में सीजन 1 के कंटेस्टेंट की एंट्री कराकर मेकर्स ने दर्शकों का डील खुश कर दिया। तभी तो टीआरपी लिस्ट में शो गदर काट रहा है। हाल ही में जैस्मिन भसीन, रीम शेख और अली गोनी ने शो में एंट्री ली। अब खबर सामने आ रही है कि शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग की है। शो 'लाफ्टर शेफ' में एक नहीं बल्कि दो बिग बॉस कंटेस्टेंट की एंट्री होगी।

टीवी गलियारों से उड़ती-उड़ती खबर आई है कि 'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और रजत दलाल शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) में एंट्री लेने वाले हैं। जी हाँ, अपने सही सुना रजत और मुनव्वर को शो में लाकर मेकर्स और भी टीआरपी बटोरने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि बता दें ये एक गेस्ट अपीरियन्स होने वाला है मतलब रजत और मुनव्वर एक ही एपिसोड के लिए शो में नजर आएंगे। क्या शो में ट्विस्ट और टर्न आएगा इन दोनों के आने से इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। खबर के लीक होते ही मानों फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) 'बिग बॉस 13' के विनर रह चुके हैं तो रजत दलाल (Rajat Dalal) सीजन 18 के फाइनलिस्ट। कहा तो ये भी जा रहा है कि मुनव्वर अपने स्टैंडअप कॉमेडी स्किल्स से सभी का पेट दर्द करने वाले हैं। ये एपिसोड कब रिलीज होगा इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। ये भी बता दें इस खबर से जुदा कोई भी औपचारिक बयान मेकर्स की तरफ से सामने नहीं आया। पिछले हफ्ते लाफ्टर चेफ 2 को 1.6 की टीआरपी रेटिंग मिली थी जिसके चलते मेकर्स काफी खुश हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article