टीवी मसाला

Mr & Mrs Parshuram: अधर्म का काम-तमाम करने लौटे नील भट्ट, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर धाकड़ प्रोमो रिलीज

Mr And Mrs Parshuram Promo Video Release: टीवी के पॉपुलर एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस शंभावी सिंह जल्द ही छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' में दिखाई देंगे, जिससे जुड़ा धमाकेदार प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो वीडियो को देख फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Mr And Mrs Parshuram Promo Video Release: टीवी के पॉपुलर एक्टर नील भट्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नील भट्ट को आखिरी बार सीरियल 'मेघा बरसेंगे' में देखा गया था। हालांकि बीते साल ही नील भट्ट के इस टीवी शो पर ताला लग गया। लेकिन खास बात तो यह है कि नील भट्ट एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। नील भट्ट के हाथ नया सीरियल लगा है, जिसके साथ वह टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस शो में नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस शांभवी सिंह भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। नील भट्ट और शांभवी सिंह के अपकमिंग टीवी शो 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है।

नील भट्ट (Neil Bhatt) और शांभवी सिंह (Shambhavi Singh) स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' स्टार प्लस पर दस्तक देगा। इसके प्रोमो वीडियो में नजर आया कि शंभावी सिंह एक बाबा से बच्चों की सुरक्षा के बारे में बात करती हैं। तभी वो बाबा बताते हैं कि अधर्म का नाश करने के लिए कोई न कोई जरूर आएगा। ऐसे में एंट्री होती है नील भट्ट की, जो एक गुंडे का पीछा करते हुए गोदाम में पहुंचते हैं। वहां नील भट्ट धांधली में लगे लोगों को सबक सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बीच नील भट्ट का डायलॉग भी आता है, "नाम है मेरा परशुराम, आया हूं करने अधर्म का काम-तमाम।" वीडियो में नील भट्ट का एक्शन भरा अंदाज देखने लायक रहा।

कब शुरू होगा नील भट्ट और शांभवी सिंह स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम'

बता दें कि नील भट्ट (Neil Bhatt) और शांभवी सिंह स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' की शुरुआत 3 फरवरी से स्टार प्लस पर होगी। ये शो रात 8:30 बजे टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस अपकमिंग टीवी शो के लिए नील भट्ट व शांभवी सिंह को कंवर ढिल्लों, करिश्मा सावंत और जसवीर कौर जैसे सितारों से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नील भट्ट का ये सीरियल छोटे पर्दे पर क्या कमाल दिखाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article