Mini Mathur on Indian Idol: बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर एक समय पर टीवी का वो सितारा थीं जिसे देखने के लिए लोग तरसते थे। मिनी ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को कई सालों तक होस्ट किया। हुसैन कुवाजरवाला संग मिनी माथुर की होस्ट वाली जोड़ी सभी को काफी पसंद थी। एक समय आया जब एक्ट्रेस को शो से निकाल दिया गया जिसे सुनकर सभी चौंक गए। हर कोई इसका कारण जानना चाहता था लेकिन अब सालों बाद मिनी ने इस कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी। मिनी ने बताया कि आखिर क्यूँ उन्हे निकाल दिया गया था।
विक्की लालवानी एक इंटरव्यू में मिनी माथुर (Mini Mathur) ने बताया कि शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) के चौथे सीजन के दौरान मेकर्स ने एक्ट्रेस से कहा कि उन्हे नहीं लगता की जनता एक प्रेग्नेंट होस्ट को स्वीकार करेगी। इस बात से मिनी काफी हैरान रह गई थी। एक्ट्रेस ने कभी नहीं कबूला कि वो शो से बोर हो गई थीं। 'इंडियन आइडल' को मिनी ने बनावटी शो टैग देते हुए कहा कि 'एक एपिसोड में मुझ से कहा कि इमोशनल मोमेंट बनाओ। मुझे याद नहीं लेकिन उस समय शो पर धर्मेन्द्र के साथ दूसरा एक्टर था। पहले मोमेंट्स नहीं बनाए जाते थे क्यूँकि वो खुद बनते थे।'
मिनी आगे कहती हैं जिस दिन मुझे कहा गया ये सब करने के लिए मैंने सोच लिया अब मैं इस शो का हिस्सा नहीं रहूँगी। मैं एक रियलिटी शो में एक्ट्रेस तो बिल्कुल नहीं बन सकती। मेरी पहचान हि इंडियन आइडेल से जुड़ी हुई है।' मिनी को आखरी बार सीरीज 'माइंड द मल्होत्रा' में देखा गया था।
