Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने सभी सीरियल्स से टीवी पर इतिहास रचा है। उनका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है। एकता कपूर ने खुद कुछ दिनों पहले इस बात की पुष्टि की थी कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर जल्द ही दस्तक दे सकता है। एकता कपूर ने बताया था कि ये शो 150 एपिसोड की सीरीज होगा, क्योंकि पिछले सीजन में 2000 एपिसोड पूरे होने में 150 एपिसोड बाकी रह गए थे। एकता कपूर ने ये भी हिंट दिया था कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी नजर आ सकती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि मिहीर के लिए मेकर्स नए कलाकार की तलाश में हैं।
हैरत की बात तो यह है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) में मिहीर विरानी बनने के लिए 'अनुपमा' के दो चर्चित कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। जो कि कोई और नहीं बल्कि सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना हैं। शो से जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को जानकारी दी कि एकता कपूर की टीम 'अनुपमा' स्टार्स सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना के साथ बातचीत में लगी हुई है और उन्हें नए सीजन में लाने का प्रयास कर रही है। हालांकि सूत्रों ने ये भी कहा कि इतनी जल्दी ये कहना मुश्किल है कि इस बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहीर विरानी कौन बनेगा।
बता दें कि अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) से जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) के नए सीजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें मेकर्स की ओर से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि उन्होंने इंटरनेट पर जरूर इस बारे में पढ़ा है। अमर उपाध्याय का कहना था कि वह इस सिलसिले में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।
