टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi: एकता कपूर ने शो की वापसी पर लगाई मुहर, स्मृति ईरानी की कास्टिंग पर भी दिया हिंट

Ekta Kapoor Confirms Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर को लेकर खबर थी कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। इस बार भी शो में पुरानी कास्ट ही नजर आएगी। अब इस मामले पर एकता कपूर ने भी मुहर लगा दी है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी पर एकता कपूर ने दिया हिंट

Ekta Kapoor Confirms Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी का चर्चित सीरियल रह चुका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है। टीवी पर 8 साल तक चलने वाले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने दर्शकों का तो मनोरंजन किया ही, साथ ही इसके किरदार ने भी लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने कल्ट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ छोटे पर्दे पर फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। हालांकि एक्टर अमर उपाध्याय और हितेन तेजवानी का कहना था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने शो के कमबैक पर मुहर लगा दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक इवेंट के दौरान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की वापसी पर मुहर लगाई है। एकता कपूर ने बताया कि शो में 150 एपिसोड होंगे। उन्होंने इसकी वजह जाहिर करते हुए कहा, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साल 2008 में खत्म हुआ था। लेकिन इसके 2000 एपिसोड पूरे होने में 150 एपिसोड बाकी रह गए थ। शो के लिए सबके मन में मौजूद प्यार इसके बाकी 150 एपिसोड पूरा करने के लिए हम सबको एक साथ ले आया है। ये शो इस लायक भी है।"

एकता कपूर ने स्मृति ईरानी की वापसी का दिया हिंट

एकता कपूर (Ekta Kapoor) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने स्मृति ईरानी के कमबैक का हिंट देते हुए कहा, "हम एंटरटेनमेंट में राजनीति लेकर आ रहे हैं और बेहतरीन, एंटरटेनमेंट में राजनेता।" बता दें कि "क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जुड़े सूत्रों ने भी बताया था कि शो में स्मृति ईरानी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक स्मृति ईरानी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article