टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: मुग्धा चापेकर ने तलाक के एक हफ्ते बाद शेयर की पहली पोस्ट, लोनावला में चिल करती दिखीं एक्ट्रेस

Kumkum Bhagya Fame Mugdha Chapekar Chilling In Lonavala After Divorce Announcement: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर बीते कुछ दिनों पहले पति के तलाक के ऐलान के कारण चर्चा में आ गई थीं। वहीं इन खबरों के बीच अब मुग्धा चापेकर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Image

रविश देसाई के तलाक के ऐलान के बाद लोनावला पहुंचीं मुग्धा चापेकर

Kumkum Bhagya Fame Mugdha Chapekar Chilling In Lonavala After Divorce Announcement: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री मं जबरदस्त पहचान बनाई है। मुग्धा चापेकर आखिरी बार 'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं, जहां उन्होंने प्राची का किरदार बखूबी अदा किया। लेकिन बीते एक सप्ताह पहले मुग्धा चापेकर अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, उनके पति रविश देसाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि वह और मुग्धा चापेकर (Mugdha Chapekar) शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे हैं। लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर वो पोस्ट नजर नहीं आ रही है। वहीं तलाक के ऐलान के बाद अब मुग्धा चापेकर ने सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लोनावला में चिल करती नजर आईं।'

मुग्धा चापेकर (Mugdha Chapekar) अपनी तस्वीरों में हरी-भरी वादियों के बीच बैठी नजर आईं। रेड प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में मुग्धा चापेकर का लुक देखने लायक रहा। जहां पहली तस्वीर में मुग्धा चापेकर सोच में डूबी दिखाई दीं तो वहीं बाकी की फोटोज में उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। मुग्धा चापेकर की इन फोटोज पर अभी तक 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक्टर अभिषेक मलिक से लेकर एक्ट्रेस ख्याति केसवानी तक ने मुग्धा चापेकर की तस्वीरों पर कमेंट किया और उन्हें क्यूट बताया। बता दें कि एक्ट्रेस ने रविश देसाई (Ravish Desai) के तलाक के ऐलान के बाद से ही इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

बता दें कि रविश देसाई (Ravish Desai) ने मुग्धा चापेकर (Mugdha Chapekar) संग तलाक का ऐलान तो किया था। लेकिन अभी तक पति से अलग होने की खबरों पर मुग्धा चापेकर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया से एक-दूजे के साथ अपनी फोटोज को डिलीट कर दिया है। मुग्धा चापेकर और रविश देसाई ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात 'सतरंगी ससुराल' के सेट पर हुई थी और यहीं वे एक-दूजे को दिल दे बैठे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article