टीवी मसाला

मन्नारा चोपड़ा ने जताई रसगुल्ले जैसा पार्टनर पाने की इच्छा, निक जोनस और राघव का नाम लेकर कृष्णा ने लिये मजे

Krushna Abhishek Makes Fun Of Mannara Chopra In Laughter Chef: 'लाफ्टर शेफ' में मन्नारा चोपड़ा ने दिलगुल्लों को देखकर पार्टनर पाने की इच्छा जताई। लेकिन कृष्णा अभिषेक ने उनका मजाक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृष्णा अभिषेक की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस-हंसकर लोट पोट हो गए।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया मन्नारा चोपड़ा का मजाक

Krushna Abhishek Makes Fun Of Mannara Chopra In Laughter Chef: 'लाफ्टर शेफ' का सीजन 2 भी लोगों को हंसाने और गुदगुदाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। 'लाफ्टर शेफ 2' में कंटेस्टेंट्स कुकिंग चैलेंज तो करते ही हैं, साथ ही उनकी बातें लोगों को खूब हंसाती भी हैं। हाल ही में 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक मन्नारा चोपड़ा की बातों पर मजाक बनाते नजर आए। कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स भी हंस-हंसकर लोट पोट हो गए। दूसरी तरफ मन्नारा चोपड़ा का चेहरा देखने लायक रहा।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) के इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शेफ हरपाल कंटेस्टेंट्स को दिलगुल्ले बनाने का टास्क देते हैं। इसपर मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) कहती हैं कि काश मुझे ऐसा एक लड़का मिल जाए। वहीं भारती सिंह उनकी बातें सुनकर कहती हैं बिल्कुल सॉफ्ट, स्वीट और स्पॉन्जी टाइप का। लेकिन उनकी बातों को कैच करते हुए कृष्णा अभिषेक ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। कृष्णा अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा से कहा, "फैमिली में कैसा लगेगा, एक तरफ निक जोनस और राघव चड्ढा। दूसरी तरफ इनका रसगुल्ला। सब बोलेंगे कि आपका पति रस छोड़ रहा है कैसा लगेगा आपको।"

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chef 2) में कृष्णा अभिषेक यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का मजाक बनाते हुए आगे कहा, "आपका पति कोई आकर चूस जाए तो कैसा लगेगा आपको। अरे जीजू के ऊपर मक्खियां बैठ जाएंगी कैसा लगेगा।" कृष्णा अभिषेक की बातें सुनकर रुबीना दिलैक, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे और कश्मीरा शाह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। वहीं दूसरी ओर मन्नारा चोपड़ा मजाक मजाक में कृष्णा अभिषेक पर हाथ चलाना शुरू कर देती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article