This Naagin Actress Approached For Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के धमाकेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने हर बार छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोहित शेट्टी का ये रियलिटी शो नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन यानी सीजन 15 के लिए अभी तक मेकर्स ने कई टीवी सितारों को अप्रोच किया है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' फेम हितेश भारद्वाज तक शामिल हैं। वहीं इन सबके बीच दो सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है, जिसमें मोहसिन खान और ईशा सिंह शामिल हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किये जाने वाले सितारों में अब एक और नाम जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर की नागिन बनकर टीवी पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) को शो ऑफर किया गया है। टेली चक्कर के अनुसार, सुरभि ज्योति को मेकर्स शो में लाना चाहते हैं। एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए बातचीत भी जारी है। लेकिन अभी तक कोई भी पक्ष निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। सुरभि ज्योति या फिर 'खतरों के खिलाड़ी 15' के मेकर्स ने भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।
बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) को 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) पहले भी ऑफर हो चुका है, लेकिन किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। वहीं इस बार अगर सुरभि ज्योति 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आती हैं तो ये टीवी पर उनका जबरदस्त कमबैक तो होगा ही, साथ ही इसकी टीआरपी में भी इजाफा हो सकता है।
