Bigg Boss Contestant in KKK 15: कलर्स टीवी का मजेदार रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही अपने 15वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटने वाला है। इस बीच लगातार शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लाने के लिए कई सेलेब्स को ऑफर भेज रहे हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को मेकर्स शो अप्रोच कर चुके हैं। इस बीच एक और टीवी एक्टर को मेकर्स ने शो में आने का न्योता दिया है। इस टीवी एक्टर का सीधा कनेक्शन तेजस्वी प्रकाश से है जो पहले भी 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुकी हैं।
खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने उस टीवी एक्टर को अप्रोच किया है जो पहले 'बिग बॉस' सीजन 15 में नजर आ चुका है। तेजस्वी प्रकाश भले ही उस सीजन कि विनर थी लेकिन उन्हे टक्कर इस कंटेस्टेंट से मिली थी। ये कोई नहीं बल्कि विशाल कोटियन (Vishal Kotian) है। विशाल ने शो 'अकबर का बीरबल' में बीरबल का किरदार निभाया था जो घर-घर काफी मशहूर हुआ था। ऐसे में मेकर्स ने उन्हे 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए अप्रोच किया है। विशाल बॉडी बिल्डर भी है जो अपनी ताकत से अन्य कंटेस्टेंट को टक्कर देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
विशाल से पहले अब तक अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, भाविका शर्मा, गुलकी जोशी जैसे टीवी स्टार्स का नाम शो के लिए सामने आ चुका है। हर बार की तरह शो को रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। मई 2025 में शो की शूटिंग की जाएगी तो वहीं जून में इसे टीवी पर टेलिकास्ट किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि डर का फैक्टर इस सीज कितना हाई होगा।
